Monday, April 27, 2026
BREAKING
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली' टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का शरीर के इन संकेतों न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं मलेरिया के लक्षण सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

मनोरंजन

यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी

27 अप्रैल, 2026 02:07 PM

मुंबई : ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ की सफलता का जश्न मना रही अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत अब अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेरीटेल फॉर ग्रो-अप्स’ को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में रुक्मिणी ने फिल्म के भव्य स्केल और अनोखी दुनिया के बारे में खुलकर बात की। रुक्मिणी वसंत ने बताया कि फिल्म का स्केल इतना बड़ा और प्रभावशाली है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। उन्होंने कहा, “इसका स्केल निश्चित रूप से ऐसा है जैसा मैंने अब तक कभी नहीं देखा। फिल्म के लिए बनाई जा रही सिनेमाई दुनिया पूरी तरह फ्रेश और बेहद भव्य है। निर्देशक गीतू मोहनदास और अभिनेता यश द्वारा तैयार की जा रही इस दुनिया को देखकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। रुक्मिणी ने बताया, “मुझे लगता है कि हमारी डायरेक्टर गीतू मोहनदास और यश जो फिल्म तैयार कर रहे हैं, वह इतनी विशाल और नई है कि यह मुझे सचमुच कुछ अनोखा और अलग लगता है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे यह देखने के लिए भी उत्सुकता है कि दर्शक इस नई दुनिया पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।”

उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि वह खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इस प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि 4 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म उन्हें सबसे ज्यादा रोमांचित कर रही है। यह फिल्म यश और वेंकट के. नारायण की प्रोडक्शन कंपनियों केवीएन प्रोडक्शंस और मॉनस्टर माइंड क्रिएंशंस के बैनर तले बन रही है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

'टॉक्सिक' हिंदी, तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम समेत कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा, जिससे यह पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों तक पहुंच सकेगी। रुक्मिणी वसंत इस फिल्म के अलावा जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। उनके पास कुछ अनऑनाउंस्ड प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार

हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार

श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली'

श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली'

टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

'छोटी सी गलती की भी गुंजाइश नहीं', हैदराबादी लहजा सीखने के लिए हंसिका मोटवानी ने की घंटों प्रैक्टिस

'छोटी सी गलती की भी गुंजाइश नहीं', हैदराबादी लहजा सीखने के लिए हंसिका मोटवानी ने की घंटों प्रैक्टिस

पति पत्नी और वो दो का नया गाना दिलवाले चोर हुआ रिलीज

पति पत्नी और वो दो का नया गाना दिलवाले चोर हुआ रिलीज

अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवाने और वासन बाला ने लॉन्च किया ‘डुग डुग’ का ट्रेलर

अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवाने और वासन बाला ने लॉन्च किया ‘डुग डुग’ का ट्रेलर

2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी

2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी

सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के लिए ऐसा क्या कह दिया, फैंस हो गए दीवाने

सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के लिए ऐसा क्या कह दिया, फैंस हो गए दीवाने

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज

विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाला विजुअल! सिनेमैटोग्राफर एलेजांद्रो मार्टिनेज की हुई ‘VDxShouryuv’ में एंट्री

विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाला विजुअल! सिनेमैटोग्राफर एलेजांद्रो मार्टिनेज की हुई ‘VDxShouryuv’ में एंट्री