Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

29 अक्टूबर, 2026 09:20 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और गरीब व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाने और गरीबों को इलाज की सुविधा देने का काम किया, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं का भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह गरीबों के हित में किए जा रहे कामों का विरोध क्यों कर रही है। हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसानों को मजबूत करने के लिए उनके खातों में छह हजार रुपये की राशि पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से परिवार को लेकर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के लोग कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई।


‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बिक रहा है, देश-प्रदेश के लोग सब जानते हैं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन देश और प्रदेश के लोगों को मालूम है कि इस दुकान में जहर बिक रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी की इस दुकान में 1984 के दंगों की भी जगह है? क्या हरियाणा में कांग्रेस के समय लोगों के घर और दुकानें जलाने तथा दलितों की बस्तियां जलाने की घटनाओं को भी इस दुकान में सजाया जाएगा? श्री राहुल गांधी को देश को बताना चाहिए कि क्या यही उनकी मोहब्बत की दुकान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और लोगों की जान लेकर चले जाते थे। उस समय आतंकवादी घटनाओं पर प्रभावी जवाब सामने नहीं आता था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर रोक लगाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है। हाल ही में बैलेट पेपर से हुए चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की स्थिति क्या रही, यह भी उसे बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के इन आरोपों और बयानों को जनता समझ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान दंगों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव भी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में शामिल होकर इन घटनाओं का जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि उनकी मोहब्बत की दुकान में आखिर क्या बिक रहा है।


अरविंद केजरीवाल अपने दावों की सूची जारी करें : मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल में स्कूलों की ऐसी व्यवस्था की गई कि बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन गए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो केजरीवाल को सूची जारी करनी चाहिए कि उनके कार्यकाल में कितने बच्चे डॉक्टर और कितने इंजीनियर बने।
उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े दावे करने और झूठ बोलने से काम नहीं चलता। देश को गुमराह करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल को अपने कार्यकाल में किए गए कामों और दावों का विवरण जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और पंजाब की जनता भी उसे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है।


पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठाए सवाल
पंजाब में जल्द चुनाव कराने की मांग से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और प्रदेश को मजबूत बनाना चाहते हैं।
पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक लोगों को चुटकुले सुनाकर पेट नहीं भरा जा सकता। नशा खत्म करने को लेकर किए गए दावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अब पंजाब के लोग इन दावों का हिसाब मांग रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से भी परेशान हैं।


खनन के मुद्दे पर कांग्रेस और आप पार्टी को घेरा
पंजाब में अवैध खनन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा खनन मामले को लेकर उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चन्नी के कार्यकाल में खनन के मामलों की स्थिति क्या थी, यह उन्हें भी याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के कामकाज को देख चुकी है।


गुजरात दौरे से हरियाणा में निवेश की उम्मीद, उद्योगों को किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने अपने गुजरात दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को एक मजबूत और दिशा देने वाले प्रदेश के रूप में खड़ा किया है। गुजरात दौरे के दौरान उद्योगों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े उद्योगों ने हरियाणा में रुचि दिखाई है और एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गुजरात के उद्योगों ने हरियाणा में निवेश के प्रति रुचि दिखाई है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल