Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता

08 जून, 2026 09:22 PM

चंडीगढ़ : भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के भव्य उद्घाटन के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने महेंद्रगढ़-नारनौल जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल, ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियानों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, तपस्या और संगठन शक्ति के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है, आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनी है, जबकि हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मातृत्व वंदना योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, मुद्रा योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को आर्थिक सहायता तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे निर्णय महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नायब सरकार पारदर्शी प्रशासन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों के हित में निर्णय लेने, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने तथा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।
कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा 21 जून तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान की थीम “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” निर्धारित की गई है। इस थीम के अंतर्गत कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करें।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव तथा शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और मोदी सरकार एवं नायब सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा और स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित