Thursday, April 02, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्तर के बाहर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण 2027 में इनका पूरी तरह सफाया कर देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार रिकॉर्ड राजस्व, 1,300 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों और व्यापक नागरिक सुधारों के साथ शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में लाई तेजी ईरान के 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला, इमारत तबाह पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल बाहरी संकट नहीं, आंतरिक कुप्रबंधन और नीतिगत फैसले असली वजह : र‍िपोर्ट सट्टेबाजी पर आरबीआई की सख्ती के बाद रुपए में 12 वर्षों में दर्ज की गई सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त IPL के लिए नहीं मिली श्रीलंका क्रिकेट से NOC , तुषारा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: रिपोर्ट जूनियर क्लब वर्ल्ड कप : मिनर्वा अकादमी की 'विराट' जीत; अमेरिका की टीम को 4-1 से रौंदा, कोंथौजम चेतन ने दागे दो गोल रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: आदित्य ने मूसा अलहौसौ को 5-0 से हराया, अगला मुकाबला मदामिनोव से होगा

राष्ट्रीय

'मैं मुख्यमंत्री रहूंगा, कोई शक नहीं...’, सिद्धरमैया का बड़ा बयान: कहा- डीके शिवकुमार ने भी दिया साथ

02 जुलाई, 2025 04:27 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि वह पूरे पांच साल तक पद पर बने रहेंगे। पत्रकारों ने सिद्धरमैया से सवाल किया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे जिसके जवाब में वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हां, मैं रहूंगा। आपको इसमें संदेह क्यों है?'' राजनीतिक हलकों में, विशेषकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में, सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण समझौते का हवाला देते हुए इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शिवकुमार ने हालांकि मंगलवार को कहा था कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई और उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं पार्टी की सरकार के हाथ मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री को बदले जाने संबंधी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के नेताओं के दावे को लेकर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘क्या वे हमारे आलाकमान हैं?'' उन्होंने पूछा, ‘‘आर अशोक (विधानसभा में विपक्ष के नेता) भाजपा के नेता हैं। बी वाई विजयेंद्र (भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष) भाजपा के नेता हैं। चलवाडी नारायणस्वामी (विधान परिषद में विपक्ष के नेता) भाजपा के नेता हैं। अगर वे ऐसी बातें कहेंगे तो क्या आप लिखेंगे? आपको इसकी पुष्टि करनी चाहिए या नहीं?'' शिवकुमार ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर कोई असंतोष नहीं है और जब सिद्धरमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं तो नेतृत्व के मुद्दे पर किसी विवाद की जरूरत नहीं है।

मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी और कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में कामयाब रही तथा उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उस समय कुछ खबरें थीं कि “क्रमिक मुख्यमंत्री फॉर्मूले” के आधार पर समझौता हुआ है जिसके अनुसार शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन पार्टी द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट