Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

मेरठ में तीन दिन से मंडरा रहे संदिग्ध ड्रोन, 5 में 2 को सेना ने गिराया, हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे होने की बात

02 जून, 2026 01:32 PM

मेरठ के संवेदनशील सैन्य क्षेत्र (कैंट) में लगातार तीन दिनों तक ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 28 से 30 मई के बीच रात के समय कैंट इलाके में कुल पांच ड्रोन कैमरे उड़ते हुए देखे गए। ड्यूटी पर तैनात सेना के जवानों ने इनकी गतिविधियों को नोटिस किया और वीडियो भी रिकॉर्ड की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो ड्रोन को नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन अन्य ड्रोन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

5 में 2 ड्रोन को नष्ट किया गया, मलबे की तलाश
सेना के अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सैन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। नष्ट किए गए ड्रोन का मलबा तलाशने के लिए जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई अवशेष बरामद नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन का मलबा मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वे किस प्रकार के थे और उनका उद्देश्य क्या था।

ड्रोन में हाई-रेजोल्यूशन कैमरे
वीडियो की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि ड्रोन में हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगे हो सकते हैं। सैन्य क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को गंभीर सुरक्षा चुनौती माना जा रहा है। सेना की ओर से इस संबंध में डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय को भी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सैन्य क्षेत्र में जांच के लिए भेजा गया। सरधना रोड, कंकरखेड़ा, आरवीसी और गंगानगर समेत कई इलाकों में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि ड्रोन संचालकों तक पहुंचा जा सके।

कई थानों को अलर्ट, गश्त और निगरानी बढ़ाई
सूत्रों के मुताबिक सोमवार को भी दिन और रात के समय कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद सभी संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं सेना ने भी सैन्य क्षेत्र में रात के समय गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने में जुटी हैं। हाल के जासूसी मामलों को देखते हुए जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना दंडनीय अपराध है, जिसमें एफआईआर दर्ज होने के साथ एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ड्रोन उड़ाने वालों के उद्देश्य और पहचान का पता लगाने में लगी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद