Friday, September 25, 2026
BREAKING
• 17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी • 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म • 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर • बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय • एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता • नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन • जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च • एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर • एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

राष्ट्रीय

मेक इन इंडिया के 12 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया ग्लोबल प्लेयर

25 सितंबर, 2026 04:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के 12 वर्ष पूरे होने पर देश की औद्योगिक शक्ति में आए बदलाव का जिक्र किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “भारत में ज्यादा उत्पादन, भारत में ज्यादा निवेश, भारत से ज्यादा निर्यात। हर सेक्टर में बदलाव साफ दिख रहा है!”

25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य भारत को मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और इनोवेशन का वैश्विक हब बनाना था। आज यह योजना 27 क्षेत्रों में सक्रिय है, जिनमें 15 मैन्युफैक्चरिंग और 12 सर्विस सेक्टर शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल में जबरदस्त उछाल
मेक इन इंडिया आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन लगभग सात गुना बढ़ गया है। 2014-15 में यह 1.9 लाख करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपये हो गया। मोबाइल फोन उत्पादन तो करीब 33 गुना बढ़कर 18,000 करोड़ रुपये से 6.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वॉल्यूम के हिसाब से भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश है।

डिफेंस सेक्टर ने छुआ नया शिखर
देश में बने रक्षा उत्पादों की वैल्यू 2014-15 में 46,429 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मजबूत प्रदर्शन
सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक 2024-25 में गाड़ियों का उत्पादन 31.03 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया, जो 2014-15 की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। 2020-21 के मुकाबले भी विभिन्न श्रेणियों की गाड़ियों के उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर की मजबूत पकड़
फार्मास्युटिकल उद्योग आज वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया में तीसरे और वैल्यू के हिसाब से 11वें स्थान पर है। 2024-25 में इसका सालाना टर्नओवर 4,71,898 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मेडिकल डिवाइस की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग में 48.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 2019-20 में 28,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 41,500 करोड़ रुपये हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार मेक इन इंडिया ने न सिर्फ घरेलू उत्पादन को नई ऊंचाई दी, बल्कि भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक मजबूत और विश्वसनीय भागीदार के रूप में भी स्थापित किया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च

भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे, पीयूष गोयल बोले- भारत अब दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे, पीयूष गोयल बोले- भारत अब दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

पिछले 12 वर्ष में गांवों के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

पिछले 12 वर्ष में गांवों के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया

Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”