Monday, November 23, 2026
BREAKING
• भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार • पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी • मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

खेल

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

23 नवंबर, 2026 11:39 AM

दोहा: पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ रविवार को एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत हासिल की। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी के साथ अपना दमखम दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान-ए 49.2 ओवरों में 313 रन पर सिमट गई। शामल हुसैन ने माज सदाकत के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। हुसैन 23 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 67 के स्कोर पर रोहेल नजीर (0) का विकेट भी गंवा दिया।

यहां से हसन नवाज (79) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने माज सदाकत (59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की, जबकि कप्तान अब्दुल समद (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाए। इसके अलावा, फरहान यूसुफ के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन टीम के खाते में जोड़े।

पाकिस्तान ने 230 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद फरहान यूसुफ ने छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। यूसुफ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय खेमे से हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि आयुष बडोनी को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवरों में 265 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। वैभव 13 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर आउट हुए। टीम के खाते में एक रन और जुड़ा था कि आयुष बडोनी (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक 42 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 25.3 ओवरों के खेल तक भारत ने 129 के स्कोर पर अपना छठा विकेट भी खो दिया।

इसके बाद तिलक ने शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 108 गेंदों में 112 रन की साझेदारी करते हुए भारत की आस को फिर से जगा दिया था, लेकिन शाहबाज (56) का विकेट गिरने के बाद सभी उम्मीदें खत्म हो गईं। तिलक आखिरी विकेट के रूप में 149 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से अली रजा और हसन नवाज ने 3-3 विकेट विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद इमरान ने 2 विकट झटके।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर