Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

मुद्रा योजना से बदली तस्वीर: 52.37 करोड़ लोन स्वीकृत, महिला उद्यमियों को मिला बड़ा फायदा

01 अप्रैल, 2026 05:08 PM

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अप्रैल 2015 में शुरू होने के बाद से अब तक 52.37 करोड़ से ज्यादा लोन मंजूर किए जा चुके हैं। इन लोन के जरिए कुल 33.65 लाख करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं, यह जानकारी एक आधिकारिक फैक्ट-शीट में दी गई है। फैक्ट-शीट के अनुसार, कुल लोन में से करीब 70 प्रतिशत महिला उद्यमियों को मिले हैं, जबकि लगभग 50 प्रतिशत लोन अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को दिए गए हैं।

श्रेणी के हिसाब से देखें तो ‘शिशु’ कैटेगरी के तहत सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत लोन दिए गए हैं, हालांकि राशि के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी 36 प्रतिशत है। शिशु श्रेणी में 50,000 रुपए तक के लोन शामिल होते हैं। वहीं ‘किशोर’ श्रेणी में 50,000 रुपए से 5 लाख रुपए तक के लोन आते हैं, जिनकी संख्या कुल लोन का 20 प्रतिशत है, लेकिन राशि के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।

‘तरुण’ श्रेणी में 5 लाख से 10 लाख रुपए तक के लोन दिए जाते हैं। इस श्रेणी में लोन की संख्या केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन राशि के हिसाब से इसकी हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। इसके अलावा ‘तरुण प्लस’ योजना भी शुरू की गई है, जो उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी का लोन सफलतापूर्वक चुका दिया है। इसके तहत 10 लाख से 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। साथ ही, क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (सीजीएफएमयू) के जरिए इन लोन पर गारंटी कवरेज भी दिया जाएगा, जिससे उद्यमियों को और मदद मिलेगी।

यह योजना छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर के साथ-साथ कृषि से जुड़े काम जैसे पोल्ट्री, डेयरी और मधुमक्खी पालन शामिल हैं। इसके तहत टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल दोनों की जरूरतें पूरी की जाती हैं। उद्यमियों को और ज्यादा मदद देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को पेश बजट में लोन सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की घोषणा की थी, जो 24 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई। ये लोन बैंक, एनबीएफसी, माइक्रो फाइनेंस संस्थान और अन्य वित्तीय संस्थानों के जरिए दिए जाते हैं, जिससे देश में छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिल रहा है। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट