Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

28 नवंबर, 2026 04:57 PM

मालेगांव : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने मालेगांव चुनाव के दौरान अपने खिलाफ चलाए गए अभियान को याद करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मालेगांव में आकर उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, इसलिए अब उन्हें भी उत्तर प्रदेश में जाकर चुनाव प्रचार करने का पूरा हक है।

मुफ्ती इस्माइल कासमी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मालेगांव आए थे। उनके साथ अबू आजमी, इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी समेत पार्टी के कई सांसदों और नेताओं ने भी यहां आकर सभाएं कीं। उनका मकसद सिर्फ एक था, उनकी सीट पर उन्हें हराना। उन्होंने बताया कि इकरा हसन दो-दो बार मालेगांव आईं और मोहिबुल्लाह नदवी भी दो बार आए। इतना ही नहीं, इकरा हसन ने उनके घर के पास ही मंच लगाकर सभा की थी।

कासमी ने कहा कि इसके बावजूद जब समाजवादी पार्टी को यहां मुंह की खानी पड़ी, तो उसके नेता कोर्ट चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट में भी मुसलमानों के खिलाफ मुद्दा उठाया गया। दुआ के मुद्दे, आमीन कहने के मुद्दे और मस्जिद के अंदर महिलाओं की सरबराही को लेकर की गई उनकी बात को सियासत से जोड़ दिया गया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। ऐसे में प्रतिक्रिया के तौर पर उनका उत्तर प्रदेश जाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह भी इकरा हसन के भाई और उनके सामने जाकर एक मंच लगाएंगे।

उन्होंने अभी इस बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि वह देखेंगे कि आगे क्या करना है। अगर समाजवादी पार्टी के नेता मालेगांव आकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं, तो उन्हें भी यूपी में जाकर प्रचार करने का अधिकार है।

मुफ्ती इस्माइल कासमी ने बताया कि हाल ही में जब वह उत्तर प्रदेश गए थे, तो सपा के कई बड़े नेता उनसे मिले थे। उन नेताओं ने उनसे कहा था कि वह असदुद्दीन ओवैसी को यूपी आने से रोकें। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि ओवैसी साहब को रोकने की क्या बात है, वह खुद ही यूपी आने वाले हैं। उन्होंने कहा था, "चुनाव का ऐलान होने दीजिए, मैं खुद आऊंगा।" इस पर सपा के नेताओं ने हाथ जोड़कर कहा कि आप मत आइए।

कासमी ने कहा कि उन्होंने उन नेताओं से सवाल किया था कि जब आपकी पार्टी के अध्यक्ष उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मालेगांव आ सकते हैं, अबू आजमी आ सकते हैं, इकरा हसन और नदवी दो-दो बार आ सकते हैं, तो उन्हें यूपी क्यों नहीं आना चाहिए? उन्हें तो आना ही चाहिए।

वहीं, संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि परिसीमन हर बीस साल में एक बार होता है। इस बारे में सरकार को जो काम करना है, वह उसकी जिम्मेदारी है और वह उसे करेगी।

उन्होंने कहा कि जब उनसे इस विषय पर बातचीत होगी, तो वह अपनी राय रखेंगे। वक्त आने पर देखा जाएगा कि परिसीमन होना चाहिए या नहीं। इस मुद्दे पर वह पार्टी के जिम्मेदार लोगों, शहर के लोगों, राजनीतिक और सामाजिक लोगों तथा शिक्षा से जुड़े लोगों से बातचीत करने के बाद ही अपना पक्ष रखेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग