Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

राष्ट्रीय

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

21 जुलाई, 2026 01:17 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में हुई इस बैठक में चुनाव प्रबंधन को मजबूत बनाने और चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर सहमति
चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों पक्षों ने 2026 के द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) के दौरान तय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में चुनाव प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

चुनाव आयोग ने साझा की बैठक की जानकारी
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ के बीच निर्वाचन सदन में सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।

भारत की लोकतांत्रिक विरासत का किया उल्लेख
इससे पहले, वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए ज्ञानेश कुमार ने भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा और भारतीय चुनाव आयोग के दशकों के अनुभव का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग पारदर्शी, स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार ने बताया था कि भारतीय चुनाव आयोग राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कराने वाला संवैधानिक निकाय है। उन्होंने कहा कि भारत में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में 90 करोड़ से अधिक मतदाता हैं और देश की चुनावी प्रणाली करीब 75 वर्षों में विकसित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय चुनाव आयोग दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव प्रबंधन संगठन बन जाता है, जो देशभर में 10 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध