Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र की विदेश नीति और तेल-एलपीजी संकट पर उठाए सवाल

16 मार्च, 2026 05:59 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एन.डी.ए. सरकार की विदेश नीति के विफल रहने के कारण आज पूरा देश तेल और एलपीजी संकट से गुजर रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार में केवल कुछ नेताओं के हाथों में सत्ता की बागडोर होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा रुझान लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्रीय एजेंसियों की असफलता पर स्पष्टीकरण देने को कहा, उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र का अमेरिका के साथ समझौता किसानों के हितों को खतरे में डाल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के लगातार विदेशी दौरों के बावजूद देश कूटनीतिक संबंधों और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है.

युद्ध से उत्पन्न स्थिति के प्रति उदासीन रही
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की विदेश नीति की विफलता के कारण देश तेल और एलपीजी संकट का सामना कर रहा है.” उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना करीबी मित्र बताते हैं, को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने से पहले उनसे सलाह-मशविरा करना चाहिए था. उन्होंने कहा, “हालांकि केंद्र सरकार इस युद्ध से उत्पन्न स्थिति के प्रति उदासीन रही, जिसके कारण आज देश के लोगों को इस संकट का सामना करना पड़ रहा है.”

प्रधानमंत्री जमीनी हकीकत से दूर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वर्तमान हालात देश की विदेश नीति में बड़ी कमी को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा, “यह देश की विदेश नीति की विफलता है और ऐसा लगता है कि इस समय कोई ठोस विदेश नीति है ही नहीं.” प्रधानमंत्री के लगातार विदेशी दौरों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी यात्राओं ने प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत से दूर कर दिया है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री अधिकतर समय विदेशी दौरों पर रहते हैं, जिसके कारण वे देशवासियों को दरपेश समस्याओं से परिचित नहीं हैं.” उन्होंने कहा कि देश में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई. भगवंत सिंह मान ने कहा, “एक महीने में प्रधानमंत्री 15 दिन विदेशों में बिताते हैं, लेकिन दूसरे देशों के साथ उनके संबंध भी बेहतर नहीं हैं.”

गुमराह करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा, “देश को एलपीजी और तेल संकट का पहले ही अनुमान होना चाहिए था और आम लोगों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए समय रहते उचित प्रबंध किए जाने चाहिए थे.” सप्लाई की कमी को लेकर उठ रही चिंताओं पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडरों की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न होने दी जाए. उन्होंने आगे कहा कि स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के सामने उठाया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष रखा है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और स्थिति नियंत्रण में रहे.

शक्तियों का अत्यधिक केंद्रीकरण खतरनाक प्रवृत्ति
केंद्र सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारों का अत्यधिक केंद्रीकरण लोकतांत्रिक शासन के लिए हानिकारक है, उन्होंने कहा कि केवल दो या तीन व्यक्तियों के हाथों में शक्तियों का अत्यधिक केंद्रीकरण एक खतरनाक प्रवृत्ति है, जिससे बचने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे टिप्पणी की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में निर्णय लेने का काम कुछ गिने-चुने हाथों में ही सीमित है, उन्होंने कहा कि केवल दो “बड़े” व्यक्तियों को छोड़कर पूरी केंद्रीय कैबिनेट में कोई मंत्री निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी नहीं है, और छोटे-छोटे फैसले भी यही जोड़ी लेती है, जो देश को तानाशाही ढंग से चला रही है, उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ने देशवासियों को समस्याओं की दलदल में धकेल दिया है.

केंद्रीय एजेंसियां नशे की तस्करी रोकने में असफल
केंद्रीय गृह मंत्री की शनिवार को पंजाब यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बयान पूरी तरह भ्रामक थे, उन्होंने कहा कि शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह ने लोगों को गुमराह करने और नशे के मुद्दे पर पंजाब को बदनाम करने के लिए झूठे बयान दिए. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री को चुनौती दी कि वे अपने नियंत्रण वाली केंद्रीय एजेंसियों की विफलताओं के बारे में जनता को बताएं, उन्होंने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि बीएसएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियां सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने में क्यों असफल रहीं.

नशीले पदार्थ पर गृह मंत्री चुप
मुख्यमंत्री ने देश के अन्य हिस्सों में भी नशीले पदार्थों की बड़ी बरामदगियों का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के गृह राज्य में मुंद्रा बंदरगाह से 3000 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए, लेकिन इस पर चुप्पी साध ली गई, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणियां केंद्र की विफलताओं से ध्यान हटाने का प्रयास थीं. उनके अनुसार, शनिवार को दिए गए बयान अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए एक परदा डालने की कोशिश थे, क्योंकि केंद्र सरकार देशभर में नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने में विफल रही है.

किसानों के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की नीतियां किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं, उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री ने किसानों के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहाए, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर किसानों के हितों को खतरे में डाल रही है,” उन्होंने चेतावनी दी कि इस समझौते के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और देश के अन्नदाताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

अत्याधुनिक फिल्म सिटी की योजना
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार राज्य में एक बड़े फिल्म अवसंरचना परियोजना के विकास के लिए प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउसों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है, उन्होंने बताया कि पंजाब में एक अत्याधुनिक फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए टी -सीरीज, नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स सहित अन्य कंपनियों से चर्चा चल रही है. फिल्म उद्योग में पंजाबियों के सांस्कृतिक प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में हमेशा पंजाबियों का दबदबा रहा है और किसी भी हिंदी फिल्म में पंजाबी गीत को उसकी सफलता की गारंटी माना जाता है.

फिल्म उद्योग के लिए हर संभव प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हिंदी फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन तथा शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले ही ठोस पहल शुरू की जा चुकी है.

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़,

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल

अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल

पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में बोले सीएम मान,

गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में बोले सीएम मान, "जांच में नहीं आएगी बाधा, इसीलिए मंत्री का लिया इस्तीफा"

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, 'प्रबंधक को मारा-पीटा और वीडियो बनाई गई'

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, 'प्रबंधक को मारा-पीटा और वीडियो बनाई गई'