Monday, August 17, 2026
BREAKING
Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम : विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली से 12वीं बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

16 मार्च, 2026 05:25 PM

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के तहत शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी 12वीं बस को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने वार्ड नंबर-40 सुहाना से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब अमृतसर, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, जलियांवाला बाग और बाघा बॉर्डर जाएंगे। यह यात्रा दो रात और तीन दिन में पूरी कर श्रद्धालु वापस मोहाली लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान जहां श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा, वहीं एक साथ समय बिताने से आपसी भाईचारा भी और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत पूरे पंजाब से प्रतिदिन लगभग 60 बसें श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए भेजी जा रही हैं। लोगों की मांग को देखते हुए इस योजना को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि कोई भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य के लोगों से किए गए वादों और गारंटियों को लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर आवश्यक कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक गांव स्तर और बूथ-वाइज सूचियां भी तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मोहाली शहर में कई नए चौक बन चुके हैं और बाकी चौकों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिन्हें आने वाले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे जहां शहर की सुंदरता बनी रहेगी, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।

इस मौके पर स्टेट अवार्डी और हल्का कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग स्वयं आगे आकर बूथ-वाइज अपने नाम दर्ज करवा रहे हैं।

इस अवसर पर स्टेट अवार्डी व हल्का कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह, नंबरदार हरसंगत सिंह सोहना, सुरिंदर सिंह रोड़ा, कुलदीप सिंह समाना, गोबिंदर मित्तल (चेयरमैन, मार्केट कमेटी), जसपाल सिंह पार्षद, कमलजीत कौर सोहना, बलविंदर सिंह मौली, गुरदीप सिंह, निर्मल सिंह और अमरीक सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित