Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

29 अक्टूबर, 2026 09:26 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दो वर्षों के लिए गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने और सहकारी चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने का भाव 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अगले पेराई सत्र 2027-28 में गन्ने का भाव बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है। इस प्रकार दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होगी।


डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गन्ने के भाव में इस बढ़ोतरी से किसानों की प्रति एकड़ आय में प्रति सीजन 10 हजार से 11 हजार 500 रुपये तक का इजाफा होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिलने से गन्ने की खेती के प्रति रुझान बढ़ेगा। इससे प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध होने के साथ उनकी कार्यक्षमता और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा और सहकारी चीनी मिलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, एथेनॉल प्लांट स्थापित करने, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।


डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गन्ने के भाव में बढ़ोतरी का निर्णय किसानों को आर्थिक मजबूती देने के साथ प्रदेश के चीनी उद्योग को भी नई गति प्रदान करेगा। सरकार का प्रयास है कि गन्ना उत्पादक किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी उपज की खरीद तथा भुगतान की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल