Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

मील का पत्थर साबित होगा प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन पोपकोन-2025 : एसोसिएशन

07 अक्टूबर, 2025 03:52 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : भारत के ओरल पैथोलॉजिस्ट्स के इतिहास में प्रैक्टिसिंग ओरल पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन पोपकोन-2025 मील का पत्थर
साबित होगा, जिसका भव्य आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस सम्मेलन ने भारत के ओरल पैथोलॉजिस्ट्स को एक सांझा डिजिटल मंच पर एकजुट कर, देश के विभिन्न राज्यों
और विदेशों से जुड़े विशेषज्ञों को जोड़ते हुए ज्ञान, अनुभव और नवाचार का एक अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। सम्मेलन का उद्देश्य था ओरल डायग्नोस्टिक साइंसेज में आत्मनिर्भरता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना, जिससे भारतीय ओरल पैथोलॉजिस्ट्स को अकादमिक और क्लिनिकल दोनों ही स्तरों पर सशक्त किया जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन की थीम रखी गई आत्मनिर्भर ओरल पैथोलॉजिस्ट। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में ओरल डायग्नोस्टिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, हेड-नेक ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल रिसर्च, लैब मैनेजमेंट और डिजिटल इनोवेशन्स इन हेल्थकेयर जैसे विषयों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में विशेषज्ञों ने न केवल वैज्ञानिक जानकारी सांझा की, बल्कि प्रैक्टिकल एप्लिकेशन, रिसर्च अप्रोच और इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के अवसरों पर भी गहन चर्चा की। सम्मेलन में 18 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिनमें ओरल कैंसर डायग्नोसिस, हेड-नेक ट्यूमर्स, प्रिवेंटिव पैथोलॉजी, एंटिमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस, फॉरेंसिक ओडोंटोलॉजी, बायोप्सी टेक्निक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डायग्नॉस्टिक्स जैसे अत्याधुनिक विषय शामिल थे।

 

इन सभी सत्रों ने प्रतिभागियों को न केवल नवीनतम शोध से अवगत कराया, बल्कि भविष्य की ओरल हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी की दिशा भी स्पष्ट की। सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक डेलीगेट्स ने भाग लिया, जिनमें शिक्षाविद, प्रैक्टिशनर्स, पोस्टग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स शामिल थे। प्रतिभागियों ने 40 से अधिक वैज्ञानिक पोस्टर प्रेजेंटेशन्स प्रस्तुत किए और सभी प्रतिभागियों को 12 सीडीई पॉइंट्स प्रदान किए गए। इस आयोजन की सफलता में पोपमा की गवर्निंग बॉडी, साइंटिफिक कमेटी, आईटी सेल, ऑर्गनाइजिंग कमेटी और कम्युनिकेशन एवं कोऑर्डिनेशन टीम का सामूहिक प्रयास शामिल रहा। ऑर्गनाइजिंग टीम के प्रमुख सदस्य डा. शैलजा चटर्जी, डा. अभिषेक बनर्जी, डा. भुवन नागपाल, डा. अनुज कालरा, डा. पीयूष शर्मा, डा. अभिषेक भद्रन्ना, डा. केतकी कालेले, डा. निधि जाधव, डा. निहारिका एम, डा. होनिका, डा. स्वप्निता पाटिल, डा. शिवानी मुंगाला, डा. नेहा कुमारी और डा. वंदना शाह ने अपने उत्कृष्ट समन्वय, नेतृत्व और समर्पण से इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। विशेष रूप से, टेक्निकल मैनेजमेंट और डिजिटल एक्सीक्यूशन में डा. पीयूष शर्मा की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने पूरे सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक संचालित करते हुए ऑटोमेटेड रजिस्ट्रेशन सिस्टम, लाइव सेशन्स, डिजिटल सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन, डेटा इंटीग्रेशन और रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं को दक्षता से संभाला।


उनकी तकनीकी दूरदृष्टि और समर्पण ने सम्मेलन के संचालन को पूर्णत: डिजिटल और त्रुटिरहित बनाया। पोपकोन-2025 न केवल एक सम्मेलन था, बल्कि यह भारतीय ओरल पैथोलॉजी समुदाय की एकताए सामूहिकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम था। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि भारत के ओरल पैथोलॉजिस्ट्स अब केवल अकादमिक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डायग्नॉस्टिक प्रैक्टिस, रिसर्च कोलैबोरेशन, हेल्थकेयर इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से पोपमा ने एक ऐसा मंच तैयार किया, जहां ज्ञान, कौशल और तकनीक का संगम हुआ, जो आने वाले वर्षों में भारतीय ओरल पैथोलॉजी के विकास और वैश्विक पहचान को और भी सशक्त बनाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान