Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह* अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़

मीत हेयर द्वारा भाषा विभाग की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ का लोगो जारी

31 दिसंबर, 2022 07:34 PM

चंडीगढ़: उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा भाषा विभाग पंजाब की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ का लोगो जारी किया गया। भाषा विभाग पहली जनवरी 2023 को अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है और इस दिन मुख्य कार्यालय भाषा भवन पटियाला सभी जि़ला भाषा कार्यालयों में विशेष समारोह करवाए जाएंगे।  

मीत हेयर ने बताया कि 1 जनवरी 1948 को पंजाबी सेक्शन के नाम से स्थापित हुआ यह विभाग साल 1949 में पंजाबी विभाग और फिर साल 1956 से भाषा विभाग, पंजाब के नाम से जाना जाता है। विभाग अब तक 1632 पुस्तकों का प्रकाशन कर चुका है जिसमें कोशरचना और पंजाबी विश्व शब्दकोश जो पंजाबी भाषा में होने वाला पहला कार्य है। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की सुविधा के लिए 35 के करीब शब्दावलियाँ पंजाबी भाषा में छापकर एक अनूठा कार्य किया है। पंजाबी की दुर्लभ रचनाएँ जैसे कि महान कोश, पंजाब की लोक कहानियाँ, गुलसितां बोस्तां, शहीदान-ए-वफ़ा आदि प्रकाशित की गईं।  

भाषाओं संबंधी मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भाषाओं के विकास और पंजाबी मातृभाषा को बनता मान-सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में भाषा विभाग द्वारा मनाए गए पंजाबी माह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में सभी बोर्डों पर पंजाबी भाषा को प्राथमिकता देने का ऐलान किया गया। अन्य भाषाओं का भी सम्मान करते हुए बोर्ड पर पंजाबी के बाद अन्य कोई भी भाषा लिखी जा सकती है। भाषा विभाग द्वारा भी पंजाबी, हिन्दी, संस्कृत और उर्दू भाषाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। भाषा विभाग द्वारा अलग-अलग भाषाओं में 4 पत्रिकाएँ प्रकाशित की जाती हैं।  

मीत हेयर ने समूह पंजाबियों को भाषा विभाग का यह स्थापना दिवस सामूहिक रूप में मनाने का न्योता देते के साथ ही पंजाबियों को यह यकीन दिलाया कि राज्य सरकार की यह संस्था निरंतर और आगे बढ़ती रहेगी।  

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान