Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड क्वीन तक, जानें ऐश्वर्या राय के बेमिसाल सफर की कहानी

01 नवंबर, 2025 07:27 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आज 52 वर्ष की हो गई हैं। ऐश्वर्या राय का जन्म 01 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी की। बचपन में उनका रूझान वास्तुकार बनने की ओर था, लेकिन बाद में उनका रूझान मॉलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद ऐश्वर्या, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय सुंदरी बन गईं। इस प्रतियोगिता में उन्हें मिस फोटोजेनिक के खिताब से भी नवाजा गया। प्रतियोगिता को जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कई क्षेत्रों में काम किया और इस दौरान उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने का मौका मिला।


वर्ष 1997 में ऐश्वर्या ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत तमिल फिल्म ‘इरूअर’ से की। इसी वर्ष ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ में काम किया। दुर्भाग्य से यह फिल्म टिकट खिड़की पर विफल साबित हुयी। इसके बाद 1998 में ऐश्वर्या ने एस.शंकर की तमिल फिल्म ‘जीन्स’ में काम किया। इस फिल्म की व्यावसायिक सफलता के बाद ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं।

वर्ष 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ऐश्वर्या के सिने कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। सलमान खान और अजय देवगन जैसे मंझे हुए सितारे की मौजूदगी में भी ऐश्वर्या ने फिल्म में नंदिनी के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गईं।

वर्ष 1999 में ही ऐश्वर्या राय को प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में ऐश्वर्या ने एक ऐसी ग्रामीण लड़की मानसी का किरदार निभाया जो पॉप सिंगर बनने का सपना देखा करती है। इस फिल्म ने खासकर अमरीका में टॉप 20 फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित की गईं।

वर्ष 2000 ऐश्वर्या राय के सिने करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी फिल्म ‘जोश’ प्रदर्शित हुई, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की बहन की भूमिका निभाई। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय की ‘हमारा दिल आपके पास है’ और ‘मोहब्बतें’ जैसी कामयाब फिल्में भी प्रदर्शित हुईं। वर्ष 2002 में ऐश्वर्या राय को शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास देवदास पर बनी फिल्म देवदास में काम करने का अवसर मिला। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पारो के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं। इस फिल्म को कांस फिल्म समारोह में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया भी गया।

वर्ष 2003 में ऐश्वर्या ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही। वर्ष 2004 में ऐश्वर्या को गुरिन्दर चड्ढा की अंग्रेजी फिल्म ‘प्राइड एंड प्रीजुडिस’ और राज कुमार संतोषी की फिल्म ‘खाकी’ में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपने सिने कैरियर में पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया जो सिने दर्शको को काफी पसंद आया।

वर्ष 2004 ऐश्वर्या के सिने कैरियर का उपलब्धियों वाला वर्ष साबित हुआ। उस वर्ष उनके ऐश्वर्य को देखते हुए लंदन के सुप्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। इसी साल अमरीका की सुप्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में ऐश्वर्या का नाम शामिल किया। वर्ष 2006 में ही ऐश्वर्या ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म धूम के सीक्वेल ‘धूम 2’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर से नकारात्मक किरदार निभाया और दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। वर्ष 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपने पारिवारिक दायित्व को देखते हुए ऐश्वर्या ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘गुजारिश’ में काम करने के बाद ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गयीं। ऐश्वर्या ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म जज्बा से इंडस्ट्री में कमबैक किया है। ऐश्वर्या की वर्ष 2016 में सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल प्रदर्शित हुयी है जिसे टिकट खिड़की पर कामयाबी मिली। वर्ष 2018 में ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खान प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने कुछ समय के लिये ब्रेक ले लिया। वर्ष 2022 में ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेलवन और वर्ष 2023 में पोन्नियिन सेलवन 2 जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...