Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

मिल्क प्लांट की प्रोग्रेस से सीएम नाराज, जुलाई तक पूरा हो काम, CM के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा

30 अप्रैल, 2026 08:07 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के ढगवार में 225 करोड़ रुपए लागत से बन रहे दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का काम जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मिल्क प्लांट के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजग़ी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने को कहा। गौर हो कि ढगवार स्थित अत्याधुनिक प्रोसेसिंग मिल्क प्लांट में बुधवार को उस समय प्रशासनिक अमले में हडक़ंप मच गया, जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अचानक निर्माणाधीन मिल्क प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और कथित लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजग़ी जाहिर की और मौके पर ही काम रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट हिमाचल प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। संयंत्र की प्रारंभिक क्षमता 1.50 लाख लीटर दूध प्रतिदिन होगी, जिसे बाद में बढ़ाकर तीन लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े स्तर पर दूध एकत्र कर यहां प्रसंस्करण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक संयंत्र में दूध से दही, पनीर, घी और आइसक्रीम जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों से सीधे दूध खरीद की व्यवस्था उनकी आर्थिकी मजबूत करेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। ढगवार का यह प्लांट उत्तरी भारत के सबसे आधुनिक डेयरी संयंत्रों में शामिल होगा, जो प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी