Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ? • गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट • एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक! • मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज • पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

सेहत

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

18 नवंबर, 2026 12:33 PM

मिर्गी एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसके बारे में समाज में आज भी कई तरह की गलतफहमियां और मिथक मौजूद हैं। अक्सर जब किसी व्यक्ति को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में मिर्गी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दौरे के दौरान सही प्राथमिक सहायता देना बेहद जरूरी है। हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मिर्गी के बारे में जागरूक करना, बीमारी से जुड़े भ्रम दूर करना और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। इसी मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि अगर किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ रहा हो, तो ऐसी स्थिति में उसकी मदद कैसे करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को दौरा पड़ जाए, तो सबसे पहले उसके सिर के नीचे मुलायम तकिया, कपड़ा या कोई दूसरी नरम चीज रख दें, ताकि सिर को चोट न लगे। इसके बाद उसके आसपास मौजूद नुकीली, भारी या खतरनाक चीजों को हटा दें। ध्यान रखें कि दौरे के दौरान व्यक्ति को चोट लगने से बचाना सबसे जरूरी है। यदि संभव हो, तो उसे धीरे से करवट दिलाएं। ऐसा करने से मुंह में जमा लार बाहर निकलने में मदद मिलती है और सांस लेने का रास्ता साफ रखने में सहायता मिलती है। साथ ही, गले या कमर के आसपास पहने हुए तंग कपड़ों को ढीला कर दें, ताकि उसे सांस लेने में परेशानी न हो।


मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि दौरे के दौरान व्यक्ति को जबरदस्ती पकड़कर रोकने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। कई बार लोग गलतफहमी में मरीज के हाथ-पैर पकड़ लेते हैं या उसके मुंह में पानी अथवा कोई दूसरी चीज डालने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। मिर्गी के दौरे के दौरान व्यक्ति की जीभ पकड़कर खींचने या उसके दांत जबरदस्ती खोलने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, जब तक व्यक्ति पूरी तरह होश में न आ जाए, उसे खाने-पीने के लिए कुछ भी न दें क्योंकि इससे दम घुटने का खतरा हो सकता है।


दौरे के समय यह भी ध्यान रखें कि मरीज को अकेला न छोड़ें। उसके दौरे की अवधि पर नजर रखें और दौरा पांच मिनट से ज्यादा चले, बार-बार दौरे पड़ें, सांस लेने में परेशानी हो या यह पहला दौरा हो, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें। दौरा खत्म होने के बाद व्यक्ति को आराम करने दें और पूरी तरह होश में आने तक उसके साथ रहें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका