Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

मार्च में आईपीओ फाइलिंग बढ़ी, 38 कंपनियों ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

05 अप्रैल, 2026 07:08 PM

मुंबई : भारत के आईपीओ मार्केट में मार्च 2026 में गतिविधियों में बढ़त देखने को मिली है और 38 कंपनियों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआपएचपी) जमा कराएं हैं।

बीते साल मार्च में 22 कंपनियों ने, जबकि मार्च 2024 में 16 कंपनियों ने आईपीओ लाने के लिए डीआरएचपी जमा कराई थी।

बाजार के जानकारों का मानना है कि अधिक मात्रा में डीआरएचपी का आना कंपनियों का बढ़ता आत्मविश्वास और नियामक अनुमोदन की समयसीमा के अनुरूप रणनीतिक रूप से दाखिल किए गए दस्तावेजों का सही समय पर प्रस्तुत करना है।

आने वाले हफ्तों में भी यह गति जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि कई कंपनियां अपने ड्राफ्ट पेपर जमा करने की तैयारी कर रही हैं।

मार्च में डीआरएचपी दाखिल करने वाली 38 कंपनियों में से नौ कंपनियों ने गोपनीय तरीके से दस्तावेज दाखिल करने का विकल्प चुना।

एक्सिस कैपिटल ने एक रिपोर्ट में आईपीओ पाइपलाइन के बारे में बताते हुए कहा कि 64 कंपनियां वर्तमान में सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं, जबकि 124 कंपनियों को नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने आईपीओ लॉन्च नहीं किए हैं।

इसके अतिरिक्त, मार्च 2025 से अब तक 20 कंपनियों ने गोपनीय डीआरएचपी फाइलिंग का विकल्प चुना है।

पिछले वित्तीय वर्ष में आईपीओ का व्यापक परिदृश्य सक्रिय रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 109 मेनबोर्ड आईपीओ लॉन्च किए गए, जिनमें से 69 अपने निर्गम मूल्य से ऊपर सूचीबद्ध हुए।

हालांकि, 31 मार्च 2026 तक, इनमें से तीन कंपनियां अभी तक स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध नहीं हुई थीं।

2026 में अब तक 18 कंपनियों ने आईपीओ लॉन्च किए हैं, अस्थिर परिस्थितियों और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद इसमें से आठ ऑफरिंग मार्च में ही बाजार में आए।

विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि नियामकीय समयसीमाएं अकसर वित्तीय वर्ष के अंत में फाइलिंग पैटर्न को प्रभावित करती हैं, लेकिन यह मौजूदा उछाल का एकमात्र कारण यही नहीं है।

यह पाइपलाइन में शामिल होने वाली कंपनियों की बेहतर होती गुणवत्ता, प्राथमिक बाजार में मजबूत होते सेंटिमेंट का संकेत देती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख