Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

मान सरकार पंजाब के 40 सरकारी अस्पतालों का करेगी नवीनीकरण

10 अगस्त, 2023 10:45 AM

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की वचनबद्धता के अनुसार राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार राज्य के 40 अस्पतालों या सेकंडरी स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी आज यहाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इन 40 अस्पतालों में 19 जि़ला अस्पताल, छह सब-डिवीजऩ अस्पताल और 15 कम्युनिटी हैल्थ सैंटर (सीएचसी) शामिल हैं।  
उन्होंने कहा कि इस काम को पूरा करने के लिए सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस काम को इसी साल ही मुकम्मल करेगी।  
स्वास्थ्य मंत्री यहाँ पंजाब भवन में पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन (पीएचएससी), आर्किटेक्चर विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड, पुडा समेत सभी कार्यकारी एजेंसियों के इंजीनियरों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह, मैनेजिंग डायरैक्टर पीएसएचसी प्रदीप कुमार अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव हरीश नय्यर और चीफ़ आर्कीटैक्ट मिस सपना भी मौजूद थीं।  
अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अस्पतालों को अपग्रेड करने के अलावा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ज़रूरत के अनुसार नई इमारतों का निर्माण और डॉक्टरों एवं स्टाफ की अपेक्षित संख्या भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों की अपग्रेड की जाने वाली इमारतों को अति-आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के साथ लैस किया जाएगा, जिससे लोग सरकारी अस्पतालों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।  
जि़क्रयोग्य है कि इस काम को जल्द पूरा करने के लिए रणनीति बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सभी कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ 16 अगस्त को संगरूर और पटियाला का दौरा करेंगे।  

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान