Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

धर्म

मानवता के कल्याण का प्रतीक है पवित्र अमरनाथ यात्रा : सिन्हा

18 जून, 2023 04:25 PM

श्रीनगर :  केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा मानवता के कल्याण और समाज के सभी वर्गों के उत्थान का प्रतीक है।
श्री सिन्हा ने रेडियो कार्यक्रम आवाम की आवाज़ के दौरान कहा, “श्री अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। यह तीर्थयात्रा मानवता के कल्याण, समाज के सभी वर्गों के उत्थान और नए विचारों के आदान-प्रदान का भी प्रतीक है।”
उन्होंने कहा कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर भी इस यात्रा से जुड़े हुए हैं। बासठ दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालटाल से एक जुलाई से शुरू हो रही है।
उन्होंने कहा कि युगों से पूरा समाज, सभी संप्रदायों के अनुयायी, देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए स्थानी लोग एक साथ आते हैं। सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से यात्रा और संस्कृति और आध्यात्मिकता के उत्सव को सफल बनाएगी।
उपराज्यपाल ने कहा, “मैं पिछले महीने जी20 बैठक के सफल आयोजन के लिए जम्मू कश्मीर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। पर्यटन को बढ़ावा देने के मामले में हमें खासकर युवाओं से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। मिशन अमृत सरोवर को जम्मू कश्मीर की सभी पंचायतों में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और यह जल निकायों को पुनर्जीवित करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। यह पुनरुत्थानशील जम्मू-कश्मीर और जन-भागीदारी की ताकत का प्रतीक है।”
श्री सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में केंद्र शासित प्रदेश को पीछे रखने वाले तत्वों को अलग-थलग करने की आवश्यकता है, ताकि समाज की रचनात्मक ताकतें भारत को दुनिया का नया आर्थिक महाशक्ति बनाने के साझा लक्ष्य की दिशा में एक एकजुट समूह के रूप में काम कर सकें।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन