Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

माइंडफुल ईटिंग : हर बाइट से शरीर और मन को पोषण, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

28 अक्टूबर, 2025 08:41 AM

नई दिल्ली : आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि एक औषधि माना गया है। इसका मतलब है कि हम जो भी खाते हैं, वह हमारे शरीर, मन और आत्मा पर गहरा असर डालता है। अगर हम भोजन को समझदारी और सचेत होकर खाते हैं, तो यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, ऊर्जा बनाए रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

भोजन करते समय हमारी मानसिक स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, जितनी खाने की गुणवत्ता। अगर हम तनाव में या जल्दी-जल्दी भोजन करते हैं, तो शरीर उसे सही तरीके से पचा नहीं पाता और पोषण का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इसी कारण से आयुर्वेद में 'माइंडफुल ईटिंग' यानी सचेत और ध्यानपूर्वक भोजन करने पर जोर दिया गया है। खाने की हर बाइट को चबाकर और स्वाद का आनंद लेकर खाना शरीर को पोषण देने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है।

संतुलित भोजन का मतलब यह भी है कि हम सभी प्रकार के पोषक तत्वों का ध्यान रखें। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल और फाइबर शामिल होने चाहिए। साथ ही, ताजी और मौसमी खाद्य पदार्थों का चुनाव करना चाहिए।

आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि शरीर की जरूरत के अनुसार भोजन करें, न ज्यादा भारी, न बहुत हल्का। एक हल्का और सुपाच्य भोजन शरीर की अग्नि यानी मेटाबॉलिक फायर को बनाए रखता है, जिससे आप दिनभर ऊर्जावान और तंदरुस्त रहते हैं।

भोजन केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी संतुलित करता है। सही समय पर, संतुलित और सचेत होकर किया गया भोजन मानसिक तनाव कम करता है, मूड अच्छा रखता है और ध्यान क्षमता को बढ़ाता है। यह हमारे जीवन में ऊर्जा और ताजगी बनाए रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि भोजन को औषधि समझकर, संतुलित और माइंडफुल तरीके से खाना चाहिए। जब हम यह आदत अपनाते हैं, तो न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन और आत्मा भी प्रसन्न रहती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन