चंडीगढ़ : विख्यात गायक गजेंद्र फौगाट की कलम और आवाज से सजा माँ बगलामुखी पर आधारित भक्ति गीत श्रद्धालुओं के बीच लॉन्च हुआ । इस गीत की भव्य शूटिंग हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी धाम, कांगड़ा में की गई है। खास बात यह है कि पहली बार इस पवित्र धाम में किसी गीत की वीडियो शूट की गई है।गीत की वीडियो को दर्शक विश्वभर में आर ए प्रोडक्शन के प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
इस अवसर पर प्रसिद्ध संत अमरदास महाराज, प्रोड्यूसर रितिक अरोड़ा, गायक एवं लेखक गजेंद्र फौगाट मौजूद रहे। गजेंद्र फौगाट ने बताया कि माँ बगलामुखी के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस गीत को तैयार किया गया है, ताकि भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव मिल सके।
गजेंद्र फौगाट ने कहा, “माँ बगलामुखी के भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए हमने इस गीत को पूरी आस्था और समर्पण के साथ तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह गीत श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा।”
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस गीत के बाद जल्द ही एक और भक्ति गीत रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि गजेंद्र फौगाट इससे पहले “बम लहरी”, “बहु काले की”, “माता का ईमेल” और “जाटा का छोरा” जैसे कई सुपरहिट गीत दर्शकों को दे चुके हैं। अब माँ बगलामुखी पर आधारित यह नया भक्ति गीत भी दर्शकों और श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान बनाने की उम्मीद है।