Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

02 जुलाई, 2026 04:53 PM

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्‍कर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बचे हैं, जबक‍ि उनके सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हुए हैं। यह हादसा खरेला थाना क्षेत्र के पास हुआ है। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, बृजभूषण राजपूत एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनकी कार आगे चल रही थी, जबकि उनके ठीक पीछे सरकारी गनर और प्राइवेट गार्ड्स का एस्कॉर्ट वाहन था। इसी दौरान खरेला थाना क्षेत्र में स्थित संकट मोचन मंदिर के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी ओर बढ़ना शुरू कर दिया। ट्रक को अपनी ओर आता देख विधायक की कार के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इससे विधायक की गाड़ी सुरक्षित बच गई और एक हादसा टल गया। हालांकि, अनियंत्रित ट्रक ने विधायक की कार के पीछे आ रही एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर चोटिल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही खरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर और मालिक के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने विधायक पुत्र की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने दो माह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र लिखकर विधायक पुत्र की हत्या की साजिश का अंदेशा जताया था। आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाने के बाद से विधायक की हत्या की साजिश रची जा रही है।

गौरतलब है कि ब्रजभूषण राजपूत एक भारतीय राजनेता हैं। राजपूत यूपी की चरखारी विधानसभा सीट से 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। ब्रजभूषण राजपूत, गंगा चरण राजपूत (लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सांसद) के बेटे हैं। 2017 से चरखारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैंं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह