Monday, March 30, 2026
BREAKING
नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं 31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल 'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव ‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी FY26 के आखिरी दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’ विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर: बीड, धाराशिव और सोलापुर में एनडीआरएफ ने 94 लोगों को बचाया

23 सितंबर, 2025 08:28 PM

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बीड, धाराशिव और सोलापुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं। एनडीआरएफ की ओर से रातभर अथक परिश्रम करते हुए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

संडास चिंचोले क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया

बीड के मजलगांव तहसील के संडास चिंचोले क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। कई लोग फंस गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने रातभर ऑपरेशन चलाकर अब तक 26 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम के विशेष प्रयास से मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु और एक महिला को सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

कपिलापुरी गांव में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ गए

इसी तरह, धाराशिव जिले के कपिलापुरी गांव में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीण अंदर ही फंस गए थे। एनडीआरएफ ने कठिन परिस्थितियों में रातभर काम करते हुए 9 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।

रातभर रेस्क्यू अभियान चला

सोलापुर जिले में भी हालात गंभीर रहे। एनडीआरएफ की टीम ने लगातार काम करते हुए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया और 59 नागरिकों को सुरक्षित बचाया। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की तत्परता और साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर राहत पहुंचने से बड़ी जनहानि टल गई। प्रशासन ने भी जवानों के निस्वार्थ समर्पण और पेशेवराना कार्यशैली को सराहा।

भारतीय सेना भी लोगों की मदद के लिए आगे आई

इससे पहले, भारतीय सेना भी लोगों की मदद के लिए आगे आई थी। घाटपिंपरी और उसके आसपास के कई गांवों में पानी बढ़ने से गांवों के बीच और बाहर जाने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में बीड जिला कलेक्टर के अनुरोध पर सेना ने राहत और बचाव का काम शुरू किया था।

बीते दिनों राहत एवं बचाव कार्य के लिए नासिक से एक एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर और दो चेतक हेलिकॉप्टर भेजे गए थे। मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर हेलिकॉप्टर से लोगों को सुरक्षित निकालने के उद्देश्य से ये हेलिकॉप्टर भेजे गए थे।  

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात

दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

देश में घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 94 प्रतिशत की वृद्धि

देश में घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 94 प्रतिशत की वृद्धि

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा