Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

धर्म

महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

19 सितंबर, 2023 05:14 PM

छत्रपति संभाजीनगर: ) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों सहित पूरे राज्य में दस दिवसीय 'गणेश चतुर्थी' महोत्सव उत्साह और धार्मिक भावना के साथ मनाया जा रहा है।
यह त्योहार मंगलवार को 'गणपति बप्पा मोरया' और 'आला रे आला गणपति आला' का जाप करते हुए हर्षित भक्तों द्वारा अपने घरों के साथ-साथ गणेश मंडल परिसरों में स्थापना के लिए विशेष बाजारों से भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदने के साथ शुरू हुआ।
छत्रपति संभाजीनगर शहर में इस अवसर पर शहर के बाजारों और हुडको सिडको इलाकों में भारी भीड़ देखी गई और लोग आज सुबह से ही मूर्तियां और पूजा सामग्री खरीद रहे है।
गणेश महासंघ के सूत्रों के अनुसार पूरे क्षेत्र में गणेश मंडलों द्वारा विभिन्न सड़कों और कोनों पर विशाल और लंबे पंडाल और मंच बनाए गए हैं।
शहर में उत्सव की शुरुआत पुराने शहर क्षेत्र शाहगंज जिसे शहर का 'ग्रामदैवत' भी कहा जाता है, स्थित 99 साल पुराने पारंपरिक गणेश मंदिर में 'महाआरती' के साथ होगा।
संस्था गणपति के सूत्रों के अनुसार, संस्था ने दस दिनों के दौरान स्वास्थ्य शिविर, दैनिक भंडारा (सभी के लिए मुफ्त भोजन), जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर और दीपोत्सव सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए।
शहर में गणेश मंडलों की सर्वोच्च संस्था 'श्री गणेश महासंघ उत्सव समिति' इस उत्सव को बड़े पैमाने पर मना रही है और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शांति, कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और होम गार्ड की मदद से 2700 पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा मजबूत की गई है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन