Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 15 कैडेटों ने एन.डी.ए. और टी.ई.एस. कोर्सों के लिए एस.एस.बी. इंटरव्यू पास किए

27 अगस्त, 2025 05:16 PM
चंडीगढ़: राज्य का मान बढ़ाते हुए मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 15 कैडेटों ने दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.)-155 और टेक्निकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.)-54 कोर्सों के लिए सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) इंटरव्यू पास कर लिया है। पहली बार इस संस्थान के 15 कैडेटों ने एक साथ एस.एस.बी. क्लियर की है। वर्तमान में इन उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट चल रहा है और वे मेरिट सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी भी कुछ कैडेटों को टी.ई.एस.-54 के लिए एस.एस.बी. देनी है।

एस.एस.बी. पास करने वाले कैडेटों और प्रशिक्षुओं में गुरकीरत सिंह, परमदीप सिंह, अपारदीप सिंह साहनी, अभय प्रताप सिंह ढिल्लों, विश्वरूप सिंह ग्रेवाल, अगमजीत सिंह विरक, रेहान यादव, हेमंत शर्मा, भास्कर जैन, सुखप्रीत सिंह, निमित अमर, शौर्य वर्धन और आकाश सिंह कुशवाहा शामिल हैं। कैडेट गुरनूर सिंह ने टी.ई.एस. कोर्स के लिए एस.एस.बी. पास की है, जबकि प्रिंस दूबे ने एन.डी.ए. और टी.ई.एस. दोनों कोर्सों के लिए इंटरव्यू पास किया है।

कैडेटों की सफलता पर बधाई देते हुए पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने उन्हें सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और प्रेरित किया कि वे मिसाल बनने वाले अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पंजाब का गौरव बढ़ाएगी।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने सफल कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान सशस्त्र सेनाओं के लिए युवाओं को तैयार करने वाली प्रमुख संस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उपलब्धि इसके अथक प्रयासों का प्रमाण है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार