Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

महंगाई के बीच राहत! गैस के दामों में आई बड़ी गिरावट, कल से लागू होंगी नई दरें

15 मार्च, 2026 08:28 PM

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बीच उद्योग जगत के लिए राहत भरी खबर आई है। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Adani Total Gas Limited (ATGL) ने अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमतों में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक जो गैस हाल तक करीब 120 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) के आसपास मिल रही थी, उसकी कीमत अब घटकर करीब 83 रुपये रह जाएगी। नई दरें 16 मार्च 2026 की सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी।

औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

कंपनी के इस फैसले का सबसे अधिक लाभ बड़े उद्योगों और फैक्ट्रियों को मिलने वाला है। ATGL के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो औद्योगिक उपभोक्ता तय सीमा से अधिक गैस की खपत करते हैं, उनके लिए ‘एक्स्ट्रा गैस’ के दाम में भारी कमी की गई है।

पहले अतिरिक्त गैस के लिए उद्योगों को 119.90 रुपये प्रति SCM की दर से भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब इसे घटाकर 82.95 रुपये प्रति SCM कर दिया गया है। यानी प्रति SCM लगभग 37 रुपये की कमी की गई है। प्राकृतिक गैस पर निर्भर उद्योगों के लिए यह कटौती उत्पादन लागत कम करने में बड़ी राहत साबित हो सकती है।

सप्लाई संकट के चलते लगाया गया था 40% उपयोग का नियम

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण भारत में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। खास तौर पर Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही बाधित होने से ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा था। इस स्थिति को देखते हुए Adani Group और फ्रांस की ऊर्जा कंपनी TotalEnergies के संयुक्त उपक्रम ATGL ने अपने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए अस्थायी नियम लागू किया था। इसके तहत उद्योगों को अपनी तय गैस खपत का केवल 40 प्रतिशत उपयोग करने का निर्देश दिया गया था। इस सीमा से अधिक गैस उपयोग करने पर स्पॉट मार्केट के ऊंचे रेट के अनुसार शुल्क लिया जा रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी से संभव हुई कटौती

कंपनी के अनुसार हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपस्ट्रीम गैस की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है। इसी वजह से ATGL ने अतिरिक्त गैस की दरों में कमी करने का फैसला लिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम