Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

बाज़ार

महंगाई की मार: पश्चिम एशिया संकट का असर; सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल

05 अप्रैल, 2026 06:46 PM

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब धीरे-धीरे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के रूप में नजर आने लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के भाव में बढ़ोतरी करने के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

उत्तर प्रदेश में कंपनी ने सीएनजी की कीमत 93.50 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ा कर 96.25 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। इसी तरह जयपुर में टॉरेंट गैस ने सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2.50 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में टॉरेंट गैस के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी का भाव 95.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

इसी तरह कंपनी ने पंजाब में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर इसे 94.25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा दिया है। सीएनजी की कीमत में की गई बढोतरी के बाद तेलंगाना में कंपनी के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी की कीमत 99 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसी तरह गुजरात में टॉरेंट गैस के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी 85.17 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है। इसके अलावा कंपनी के फ्यूल स्टेशनों से महाराष्ट्र में 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर और तमिलनाडु में 94 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर सीएनजी गैस ली जा सकती है।

सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी करने के पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी कर चुकी है। इस महीने एक तारीख को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई थी। कॉमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इस सिलेंडर के दाम पिछले चार महीने में पांचवीं बार बढ़े हैं। जहां तक घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की बात है, तो इसकी कीमत में आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

हाल ही में नायरा एनर्जी और शेल इंडिया ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। शेल इंडिया ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसी तरह नायरा एनर्जी ने मार्च के आखिर में पेट्रोल के दाम पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए।

हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर चुकी है। इस एक्साइज ड्यूटी को पेट्रोल पर 13 रुपये प्रति लीटर से घटा कर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी