Saturday, September 12, 2026
BREAKING
नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि मलेशिया के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

राष्ट्रीय

मलेशिया के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात

12 सितंबर, 2026 04:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। वो 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर वगैरह के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने भारत में प्रधानमंत्री इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी को प्रशंसनीय बताया। दोनों ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों पर बात की और व्यापार व निवेश, रक्षा व सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कोटा किनाबालु, सबाह में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए मलेशिया की सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार समर्थन की सराहना की। नेताओं ने आपसी हित के अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता जताई।

मलेशियाई प्रधानमंत्री 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान मलेशियाई पीएम भारत के ग्रैंड मुफ्ती से मिलने के लिए केरल जाएंगे।

2026 में ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में, भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स के सदस्य ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात हैं। वहीं भागेदार देश बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे

BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली

पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका

ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका

ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान

ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान

‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 : भारत मंडपम में पीएम मोदी की शी जिनपिंग से मुलाकात

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 : भारत मंडपम में पीएम मोदी की शी जिनपिंग से मुलाकात