Thursday, September 24, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रीय

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

24 सितंबर, 2026 03:22 PM

ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात ‘अर्नब’ ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों पर पुलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्रों का आपसी संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार, मलकानगिरी में लगातार भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कांकुरुकोंडा, कन्याश्रम, एमवी-90 और एमवी-96 पुलों के ऊपर तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी बह रहा है। नतीजतन, मलकानगिरी और कालीमेला, मोटू और पोडिया के बीच संपर्क टूट गया है।

जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-326 पर पानी भरा है, जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने हाईवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। हालांकि, इसके कारण कई जगहों पर सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी सड़कें बंद हो गई हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सभी पुलों के पास पुलिस तैनात की गई है।

मलकानगिरी में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण मौसम विभाग ने दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया था। मलकानगिरी के एडीएम बेदाबर प्रधान ने बताया कि अगले कुछ घंटे और भारी पड़ सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। चक्रवात के कारण पहले से ही जिले में रेड अलर्ट है। इसमें आपसी संपर्क भी टूट चुका है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और चेन्नई से आने वाली गाड़ियां यहां फंसी हुई हैं। जिला प्रशासन और पंचायतों की ओर से प्रभावित लोगों के लिए खानपान और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है।

वहीं, एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जिले में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर जलभराव है। चक्रवात ‘अर्नब’ पर ओडिशा सरकार में मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने कहा, “मैं गजपति जिले में हूं। चक्रवात और भारी बारिश को देखते हुए सात जिलों के लिए भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री ने हर जिले के लिए सभी जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं।”

इससे पहले, बारिश और तेज हवाओं ने बालासोर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। फायर सर्विस ने गिरे हुए पेड़ को हटाया, जबकि रेमुना में बुधवार को एक घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। फायर ऑफिसर अजय ने बताया, “बांकेश्वर में तीन जगहों पर पेड़ गिरे, जिनमें से दो पेड़ घरों पर गिरे। वहां लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, राजाबगीचा जंक्शन पर फ्लड लाइट की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया गया। बालासोर के सभी फायर स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं। 12 स्टेशनों पर एक-एक नाव है और चार अतिरिक्त नावें स्टैंडबाय पर रखी गई हैं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”