Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा: कुमारी सैलजा

07 नवंबर, 2023 10:16 AM

सिरसा, // चंडीगढ़, (सतीश बंसल ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं हरियाणा कांगे्रस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा स्कीम को बंद करने का षड्यंत्र रच रही है। इसलिए ही एक ही महीने के अंदर मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर 28 प्रतिशत से अधिक कम हो गए हैं। रोजगार घटने का कारण केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का बजट घटाना व इसके तहत कार्य न करवाना है।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि सीएमआईई की रिपोर्ट से खुलासा होता है कि देश में 29 महीने बाद 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी की दर 10 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कोविड काल के बाद यह दर सर्वाधिक है। इससे पहले मई 2021 में यह 11.84 प्रतिशत थी। ताजा दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी गांवों में बेरोजगारों की संख्या बढ़ने से हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनरेगा में सितंबर में 19.53 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ था, लेकिन अक्टूबर में यह संख्या घटकर 14.03 करोड़ रह गई। यानी, एक ही महीने में रोजगार 28.16 प्रतिशत घट गया। इससे पता चलता है कि मनरेगा को साजिश के तहत बंद करने की प्लानिंग चल रही है। धीरे-धीरे बजट व रोजगार को घटाया जाएगा और गरीब परिवारों को भूखे मरने के लिए मजबूर किया जाएगा।
कुमारी सैलजा ने कहा कि अक्टूबर के आंकड़े बताते हैं कि छोटी दुकानों में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या में 1.03 करोड़ की कमी आई है। वेतनभोगी मजदूरों की संख्या भी 46 लाख कम हो गई। इसके साथ ही खेतिहर मजदूरों की संख्या में भी किसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के लिए कांग्रेस ने साल 2005 में मनरेगा की शुरुआत की थी। इसके लागू होने के बाद से देश के करोड़ों परिवारों का जीवन यापन सुदृढ़ हुआ था। लेकिन, भाजपा की केंद्र सरकार को गरीब परिवारों का उत्थान मंजूर नहीं है। गरीब विरोधी यह सरकार मनरेगा को खत्म कर करोड़ों परिवारों का चूल्हा बंद करने पर उतारू है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की इस साजिश को स्वावलंबन के साथ मेहनत करने वाले परिवार समझ चुके हैं और आने वाले चुनाव में गरीब विरोधी केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार