Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रीवा में 4,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

21 अगस्त, 2026 02:32 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। शुक्रवार को नर्मदा और मंदाकिनी समेत कई नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। डिंडोरी, पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर जिलों में सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए मैहर और डिंडोरी में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। डिंडोरी में आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद किए गए हैं। जिला प्रशासन अलर्ट पर है। रीवा जिले में हालात सबसे खराब हैं। शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 27 राहत शिविरों में करीब 3,000 लोगों को रखा गया है। अब तक बाढ़ में फंसे 4,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। राजस्व अधिकारी, पुलिस और रेस्क्यू टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

मऊगंज में अष्टभुजा नदी उफान पर है। नदी का पानी नैगढ़ी गांव तक पहुंच गया। अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य कर रहे चार मजदूर फंस गए। इनमें से एक मजदूर तेज बहाव में बह गया।
डिंडोरी में खेरमेर नदी के बढ़ने से डिंडोरी-मंडला स्टेट हाईवे बंद करना पड़ा। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। एहतियात के तौर पर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। पन्ना में भी इसी तरह के कदम उठाए गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी वहां के बाजार तक पहुंच गया है। गोदावरी गुफाओं को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि मध्य प्रदेश में 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की संभावना ज्यादा है। इसके बाद बारिश धीरे-धीरे मध्य और पश्चिम-मध्य हिस्सों में भी बढ़ेगी।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 599 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत 675.1 मिलीमीटर है। यानी कुल 11 प्रतिशत की कमी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 प्रतिशत और पश्चिमी एमपी में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी वजह पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल