Friday, April 17, 2026
BREAKING
NCR में बढ़ेगा पारा, अगले चार दिनों में 40 डिग्री के पार, वायु प्रदूषण भी खतरे के निशान के ऊपर महिला आरक्षण पर मायावती का कांग्रेस और सपा हमला, बोलीं सत्ता में रहते हुए वंचित समाज के लिए नहीं दिखाई गंभीरता पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, लुधियाना स्थित आवास पर भारी सुरक्षा तैनात लोकसभा में देर रात तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने वाले तीन विधेयकों पर विचार होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता; सुरक्षा परिषद में रूस-चीन के वीटो पर बरकरार रखा तटस्थ रुख पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर अमेरिकी दूतावास ने जेडी वेंस के भारत दौरे की दिलाई याद सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू यूरोपा लीग: एससी ब्रागा ने बेटिस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

मनोरंजन

'मटका किंग' में 60-70 के दशक की मुंबई को जीना रहा खास अनुभव : कृतिका कामरा

17 अप्रैल, 2026 11:06 AM

मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अलग-अलग दौर की कहानियों को दिखाने का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर ऐसी कहानी को, जो पुराने समय की जिंदगी और माहौल को सामने लाए। इस कड़ी में 'मटका किंग' सीरीज काफी चर्चा में है, जिसमें 1960 और 70 के दशक की मुंबई की कहानी देखने को मिलेगी। शो को लेकर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आईएएनएस से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किए। कृतिका कामरा इस शो में 'गुलरुख' नाम की पारसी महिला का किरदार निभा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने बताया कि इस शो में काम करना उनके लिए एक अलग दौर को महसूस करने जैसा था। आईएएनएस संग बातचीत में कृतिका कामरा ने कहा, ''जब कोई कलाकार किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनता है, जो पुराने समय पर आधारित होता है, तो सेट पर कदम रखते ही वह खुद को उस दौर में महसूस करने लगता है। जैसे ही मैं सेट पर जाती थी और उस समय के कपड़े पहनती थी, तो ऐसा लगता था, जैसे मैं सच में 60-70 के दशक की दुनिया में पहुंच गई हूं। उस दौर की भाषा, रहन-सहन और लोगों का व्यवहार आज से बिल्कुल अलग था, जिसे समझना और अपनाना मेरे लिए एक नया अनुभव रहा।''


उन्होंने कहा, ''उस समय की जिंदगी आज के मुकाबले काफी धीमी थी, क्योंकि तकनीक इतनी विकसित नहीं थी। हर काम में समय लगता था और लोगों के पास धैर्य ज्यादा होता था। शो में इन सभी चीजों को बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे दर्शकों को उस समय का असली एहसास मिल सके।''


बातचीत के दौरान कृतिका ने एक दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि शो में एक समय ऐसा आता है, जब मटका के नंबर फोन के जरिए आने लगते हैं। लेकिन उस दौर के फोन आज जैसे नहीं थे। उस समय कॉल जोड़ने के लिए ऑपरेटर होते थे, जो मैन्युअली लाइनों को कनेक्ट करते थे।


उन्होंने कहा, ''आज की नई पीढ़ी शायद इन चीजों से पूरी तरह अनजान है, क्योंकि अब तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है।''
एक्ट्रेस के कहा, ''उस दौर की कई बातें मेरे लिए काफी रोचक थीं। भले ही समय बदल गया हो, लेकिन लोगों की भावनाएं और उम्मीदें आज भी वैसी ही हैं। इंसान हमेशा उम्मीद से जुड़ा रहता है, और यही भावना इस शो में भी देखने को मिलती है। इसी वजह से मैं अपने किरदार और कहानी से आसानी से जुड़ पाईं।''


'मटका किंग' की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो जुए की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ता है और उस समय की मुंबई में अपनी पहचान बनाता है। इस कहानी में उस दौर की कपड़ा मिलों का भी अहम योगदान दिखाया गया है, जो उस समय शहर की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा थीं।
यह शो प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

आरडी. बर्मन से लेकर जतिन-ललित तक, दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चमके मोंटी शर्मा

आरडी. बर्मन से लेकर जतिन-ललित तक, दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चमके मोंटी शर्मा

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश:

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव