Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित

05 अगस्त, 2026 12:15 PM

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) और ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की तीसरी बैठक आज बुधवार को भोपाल में होगी। जिसमें ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के प्रतिनिधि सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने और विरासत संरक्षण, संग्रहालयों, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों और लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आएंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित यह बैठक 8 अगस्त को ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की घोषणा को अपनाने के साथ समाप्त होगी, जिसमें भविष्य के सांस्कृतिक सहयोग के लिए रोडमैप की रूपरेखा दी गई है।

केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल बुधवार से आने शुरू हो जाएंगे। औपचारिक सत्र शुरू होने से पहले पहला दिन पंजीकरण, मान्यता प्राप्त करने, द्विपक्षीय बैठकों और प्रदर्शनियों के भ्रमण के लिए समर्पित होगा। प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भी दौरा करेंगे, जहां वे पारंपरिक शिल्पकला और आदिवासी संस्कृति के प्रदर्शन देखेंगे, जिसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

ज्ञान भारतम, प्रोजेक्ट मौसम और प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत नामक तीन प्रदर्शनियां बुधवार को कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में होंगी और सम्मेलन के दौरान जनता के लिए खुली रहेंगी। अग्रवाल ने कहा कि इन प्रदर्शनियों में भारत की हस्तलिखित विरासत, समुद्री संबंध और सभ्यतागत जुड़ाव प्रदर्शित किए जाएंगे।

संस्कृति कार्य समूह 6 अगस्त को मसौदा घोषणापत्र और सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, सांस्कृतिक उद्योगों, क्षमता निर्माण और आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। सिफारिशें 8 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों के समक्ष रखी जाएंगी।

इस सम्मेलन में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव भी शामिल होगा, जिसमें “ब्रिक्स शांति गीत – शांति ही इस भूमि की भाषा है” और “अमृतस्य मध्य प्रदेश” नामक प्रस्तुतियों के माध्यम से 125 से अधिक कलाकार राज्य की विरासत का प्रदर्शन करेंगे।

मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (संस्कृति) शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा। मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद, प्रतिनिधिमंडल 8 अगस्त को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची का दौरा करेगा, और 9 अगस्त को भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का वैकल्पिक दौरा भी निर्धारित है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी