Friday, July 24, 2026
BREAKING
संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ कनाडा, अमेरिका के साथ व्यापारिक बातचीत में अपने हितों की रक्षा की पहल करेगा : कनाडाई पीएम कार्नी समुद्री हमलों से हुए नुकसान का भुगतान ईरानी संपत्तियों से कराया जाएगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला 'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

राष्ट्रीय

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

24 जुलाई, 2026 11:45 AM

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन खत्म करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें लिखा है, “भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत!”

वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा
सोनम वांगचुक वीडियो संदेश में कह रहे हैं, “केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा है। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया और संसद में नीट पेपर और परीक्षाओं की प्रणाली पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।”

सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला
सोनम वांगचुक ने कहा है कि सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि खराब होती परीक्षा प्रणाली के मामले पर भारतीय संसद में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।”

सोनम ने सीजेपी के नीट पेपर लीक को लेकर 28 जून को अनशन शुरू किया था
सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था। इसी बीच तबीयत खराब होने के बाद सोनम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके ने एक्स पोस्ट में कहा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दिपके ने एक्स पोस्ट में कहा, “हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सर, आपकी असाधारण हिम्मत और त्याग के लिए आपका धन्यवाद। अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया। इस देश के लिए आपकी जान बहुत कीमती है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’