Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के ट्रैक पर : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

15 जून, 2025 01:19 PM

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस तेज प्रगति का श्रेय पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘निर्णायक और भ्रष्टाचार मुक्त’ शासन को दिया और कहा कि देश विकास में ‘अजेय उछाल’ का अनुभव कर रहा है।

भारत ‘पॉलिसी पैरालिसिस और वंशवादी कुशासन’ के युग से आगे निकल चुका है

एनडीए सरकार की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर डिब्रूगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि भारत ‘पॉलिसी पैरालिसिस और वंशवादी कुशासन’ के युग से आगे निकल चुका है और अब देश वेलफेयर-आधारित विकास, युवाओं द्वारा इनोवेशन और रिकॉर्ड-तोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से आगे बढ़ रहा है।

पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, यह संख्या कई यूरोपीय देशों की जनसंख्या से भी अधिक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनना बस अभी शुरुआत मात्र है। 2029 तक भारत तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, “हम विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए एक मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।” सोनोवाल ने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी प्रकाश डाला, जो 2014 में 30,000 स्टार्टअप से बढ़कर आज 1 लाख से अधिक हो गया है।

1.7 करोड़ से अधिक युवा अब देश के स्टार्टअप मूवमेंट का हिस्सा हैं

उन्होंने कहा, “1.7 करोड़ से अधिक युवा अब देश के स्टार्टअप मूवमेंट का हिस्सा हैं। यह नया भारत है, जो सपने देखने वाले युवाओं और काम करने वालों से भरा हुआ है।” पूर्वोत्तर के विकास के बारे में बात करते हुए सोनोवाल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर का 70 से ज्यादा बार दौरा किया है, जो देश के इतिहास में किसी भी दूसरे प्रधानमंत्री की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने एक उपेक्षित क्षेत्र को विकास इंजन में बदल दिया।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति