Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ • कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

शिक्षा

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12 नवंबर, 2026 10:21 AM

स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें सादर नमन किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के स्मृति दिवस पर उन्हें सादर नमन।”

शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मालवीय जी को महान शिक्षाविद् और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक बताते हुए कहा कि उनका जीवन भारतीय शिक्षा को आधुनिकता और नैतिकता से जोड़ने का अद्वितीय संकल्प था। शिक्षा, साहित्य और लोक कल्याण के लिए उनके कार्य सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महामना का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनका अतुलनीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि काशी की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर महामना ने एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां युवा ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा से भविष्य गढ़ें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समाज सुधार, पत्रकारिता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के लिए उनके समर्पित जीवन को प्रेरणादायक बताया।

उप मुख्यमंत्रियों और सांसदों का संदेश

गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी महामना को नमन किया। सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा के लिए उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

महामना मदन मोहन मालवीय : जिनके विचारों और संकल्पों ने आधुनिक भारत को नई दिशा दी

महामना मदन मोहन मालवीय : जिनके विचारों और संकल्पों ने आधुनिक भारत को नई दिशा दी

विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका

विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

अभियंता दिवस पर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

अभियंता दिवस पर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षक दिवस : ज्ञान, संस्कार और विवेक से भविष्य के भारत का निर्माण

शिक्षक दिवस : ज्ञान, संस्कार और विवेक से भविष्य के भारत का निर्माण

आजादी की लड़ाई से कारगिल युद्ध तक, हिंदुस्तान के वीरों की कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में

आजादी की लड़ाई से कारगिल युद्ध तक, हिंदुस्तान के वीरों की कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में

'हाई-फ्रीक्वेंसी इकोनॉमिक बैरोमीटर' से छोटे कारोबारियों को मिलेगी नई ताकत, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : सीएआईटी

'हाई-फ्रीक्वेंसी इकोनॉमिक बैरोमीटर' से छोटे कारोबारियों को मिलेगी नई ताकत, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : सीएआईटी

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज