Sunday, June 07, 2026
BREAKING
घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने रिश्वत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई को किया गिरफ्तार सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 से, नाटक के 5 शो प्रस्तुत करेंगे एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि गुरु अमर दास जी का जीवन मानवता और समानता की मिसाल: सीएम नायब सिंह सैनी ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

राष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए अमित शाह ने दिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश

07 जून, 2026 02:02 PM

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा है।

अमित शाह ने शनिवार को अगरतला के निकट शालबागान स्थित बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में सीमा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए लोगों की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है।

गृह मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों में पटवारी, स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अमित शाह ने यह भी निर्देश दिया कि गृह मंत्रालय के सीसीटीवी मॉडल को सबसे पहले त्रिपुरा में लागू किया जाए। उन्होंने बीएसएफ के सभी कैमरों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर जिला प्रशासन से जोड़ने का भी आदेश दिया, जिससे निगरानी व्यवस्था और मजबूत हो सके।

बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जेके सिन्हा, पुलिस महानिदेशक अनुराग, और राज्य के सभी आठ सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। बैठक में राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ व्यापक सीमा प्रबंधन पर चर्चा हुई।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल बाड़ लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि स्थानीय प्रशासन, स्मार्ट तकनीक और बीएसएफ के समन्वय से ही पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य सीमा सुरक्षा तंत्र तैयार किया जा सकता है।

गृह मंत्री ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीमावर्ती जिलों में वित्तीय गतिविधियों, संदिग्ध लेन-देन, बड़ी इमारतों के निर्माण और संपत्ति की खरीद-बिक्री पर कड़ी नजर रखने को कहा।

उन्होंने पिछले पांच वर्षों के भूमि रिकॉर्ड की भी जांच कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अमित शाह ने कलेक्टरों और जीएसटी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने तथा नकली मुद्रा के मामलों की जांच के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से सर्वे कराने की भी बात कही।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

असम में ईयू का उच्चस्तरीय दौरा: पूर्वोत्तर भारत के लिए नए आर्थिक अवसरों की शुरुआत

असम में ईयू का उच्चस्तरीय दौरा: पूर्वोत्तर भारत के लिए नए आर्थिक अवसरों की शुरुआत

भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे

भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे

पड़ोसी से साझेदार तक: भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय रिश्तों को व्यापक बनाने का लिया संकल्प

पड़ोसी से साझेदार तक: भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय रिश्तों को व्यापक बनाने का लिया संकल्प

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर हमलावर हुआ विपक्ष, अखिलेश बोले- 'भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट'

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर हमलावर हुआ विपक्ष, अखिलेश बोले- 'भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट'

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन स्पेशल ट्रेन, 17 शहरों के बीच चलेंगी बस

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन स्पेशल ट्रेन, 17 शहरों के बीच चलेंगी बस

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा

प्लास्टिक मुद्रा नोटों पर विचार कर रहा आरबीआई, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं - गवर्नर संजय मल्होत्रा

प्लास्टिक मुद्रा नोटों पर विचार कर रहा आरबीआई, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं - गवर्नर संजय मल्होत्रा

नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से मची अफरातफरी

नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से मची अफरातफरी

अंडर-18 हॉकी एशिया कप - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी

अंडर-18 हॉकी एशिया कप - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा