Monday, October 12, 2026
BREAKING
• होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी • ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता • मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव • रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख • रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’ • RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies • ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला • 'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

खेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

12 अक्टूबर, 2026 01:02 PM

इंदौर(एजेंसी) : टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। भारत से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में खास अर्धशतक पूरा किया।

दरअसल, तिलक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर फील्डर 50 कैच पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के महज पांचवें खिलाड़ी बने हैं। तिलक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने हासिल की है। इस लिस्ट में 65 कैच लेकर रोहित सबसे ऊपर मौजूद हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 64, सूर्यकुमार ने 58 और कोहली ने 54 कैच पकड़े हैं।

तीसरे टी20 में तिलक का प्रदर्शन बल्ले से भी दमदार रहा। उन्होंने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके लगाए। दूसरे टी20 में भी तिलक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तीसरे टी20 में तिलक के अलावा, भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसके दम पर भारत की टीम 223 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमायर (43 रन) और कामिल पूरन (42 रन) की दमदार पारियों के बावजूद लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई। शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि शमर स्प्रिंगर ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 35 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, दूसरे टी20 में शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान शाई होप तीसरे टी20 में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नमन धीर ने 2 विकेट झटके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

भारत बनाम वेस्टइंडीज: इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 4 साल पहले मिली थी आखिरी हार

भारत बनाम वेस्टइंडीज: इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 4 साल पहले मिली थी आखिरी हार

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, रांची टी20 में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, रांची टी20 में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग