Thursday, August 27, 2026
BREAKING
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में जन-धन योजना के 12 साल पूरे, 59 करोड़ से ज्यादा खाते खुले दिल्ली के भारत मंडपम में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, वैश्विक नेताओं का जुटेगा जमावड़ा भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, कहा-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’ नेपाल आपदा से बिहार में बाढ़ का कहर, दुर्गापुर के 6 कैलाश मानसरोवर यात्री लापता नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने शुरू की इमरजेंसी हेल्पलाइन नेपाल बाढ़: 130 से अधिक भारतीय लापता, भारत ने शुरू की बड़ी राहत कार्रवाई पीएम मोदी ने एक्स पर साझा किया सुभाषित, परंपरा और श्रेष्ठ कर्म करने का दिया संदेश भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

राष्ट्रीय

भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी

27 अगस्त, 2026 05:45 PM

भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए बृहस्पतिवार को एक सैन्य परिवहन विमान से राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी। नई दिल्ली ने बुधवार को पड़ोसी देश को 10 टन एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री भेजी थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘नेपाल के लिए 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाएं और खाद्य सामग्री के पैकेट के साथ दूसरे विमान ने अभी अभी उड़ान भरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। हम राहत कार्यों में पूरा सहयोग जारी रखेंगे।’’ नेपाल तिब्बत क्षेत्र से लगी अपनी सीमा के पास अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है, जिसमें कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई है और भारी तबाही मची है। राहत सामग्री की पहली खेप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल के अपने समकक्ष बालेन्द्र शाह से बातचीत के कुछ घंटों बाद भेजी गई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मानवीय सहायता का भरोसा दिलाया था।

बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारत इस मुश्किल समय में नेपाल में रहने वाले अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत, नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।’’ राहत सामग्री में अस्थायी आश्रय के लिए तंबू, कंबल, ‘हाइजीन किट’, सोलर लैंप और दवाएं जैसी आपातकालीन चीजें शामिल हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी कुछ दिनों में भारत और राहत सामग्री भेजेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जन-धन योजना के 12 साल पूरे, 59 करोड़ से ज्यादा खाते खुले

जन-धन योजना के 12 साल पूरे, 59 करोड़ से ज्यादा खाते खुले

दिल्ली के भारत मंडपम में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, वैश्विक नेताओं का जुटेगा जमावड़ा

दिल्ली के भारत मंडपम में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, वैश्विक नेताओं का जुटेगा जमावड़ा

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, कहा-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, कहा-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

नेपाल आपदा से बिहार में बाढ़ का कहर, दुर्गापुर के 6 कैलाश मानसरोवर यात्री लापता

नेपाल आपदा से बिहार में बाढ़ का कहर, दुर्गापुर के 6 कैलाश मानसरोवर यात्री लापता

नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने शुरू की इमरजेंसी हेल्पलाइन

नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने शुरू की इमरजेंसी हेल्पलाइन

नेपाल बाढ़: 130 से अधिक भारतीय लापता, भारत ने शुरू की बड़ी राहत कार्रवाई

नेपाल बाढ़: 130 से अधिक भारतीय लापता, भारत ने शुरू की बड़ी राहत कार्रवाई

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा किया सुभाषित, परंपरा और श्रेष्ठ कर्म करने का दिया संदेश

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा किया सुभाषित, परंपरा और श्रेष्ठ कर्म करने का दिया संदेश

भारत ने स्नो लेपर्ड के संरक्षण पर रूस-भारत राउंडटेबल बैठक में लिया हिस्सा

भारत ने स्नो लेपर्ड के संरक्षण पर रूस-भारत राउंडटेबल बैठक में लिया हिस्सा

वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां

वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन