Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भारत की ह्यूमन कैपिटल की तारीफ कर सत्या नडेला बोले- ‘भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर समुदाय होगा’

18 सितंबर, 2026 04:14 PM

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने गुरुवार को भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमता को मजबूत करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भारत में मौजूद ह्यूमन कैपिटल की काबिलियत की सराहना करते हुए कहा कि 2030 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर समुदाय बन जाएगा।सिएटल में आयोजित खास फोरम में दिए विचारनडेला ने सिएटल में भारत के कॉन्सुलेट जनरल द्वारा आयोजित “IDEAS4INDIA: इंडियन अमेरिकन टेक CEOs फोरम | अनलॉकिंग द टेक डिविडेंड” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ये बातें कहीं। यह फोरम ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के बाद आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रेटर सिएटल में बसे भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी समुदाय की विशेषज्ञता का लाभ उठाना था।

40 से ज्यादा टेक दिग्गजों की मौजूदगी
कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, बोइंग, OpenAI, एंथ्रोपिक, इंटेल सहित पैसिफिक नॉर्थवेस्ट की प्रमुख कंपनियों के 40 से अधिक भारतीय मूल के सीईओ और सीटीओ शामिल हुए। इनमें क्लाउड, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों के कई अनुभवी लीडर मौजूद थे। यूएसबी-सी ड्राइव के आविष्कारक और पद्म श्री से सम्मानित अजय भट्ट भी चर्चाओं में शामिल हुए।

भारत-अमेरिका टेक पार्टनरशिप पर चर्चा
इंटरैक्टिव सेशन में सीईओ ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग, क्वांटम रिसर्च, टैलेंट स्किलिंग, एयरोस्पेस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने भारत-अमेरिका टेक पार्टनरशिप को और गहरा करने की इच्छा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत का AI मिशन समावेशिता, खुलेपन, संप्रभुता, लोकतांत्रिक पहुंच, सुरक्षा और भरोसे के सिद्धांतों पर टिका रहेगा।

दो दिग्गजों की याद में मौन
फोरम की शुरुआत सिएटल के दो प्रमुख भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी लीडर्स—समीर बोडास (Icertis के सह-संस्थापक और सीईओ) और एस. सोमसेगर (Madrona Venture Group के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा पूर्व माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट)—की याद में एक मिनट के मौन से हुई। दोनों का हाल ही में निधन हो गया था। उनके योगदान को प्रतिभागियों ने याद किया।

बड़े निवेशों का जिक्र
माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 से 2029 के बीच भारत में 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यह एशिया में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, जिसका फोकस क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किलिंग तथा ऑपरेशंस पर है। अमेजन ने 2026 से 2030 के बीच 48 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया है, जिसमें मुंबई और हैदराबाद में AWS डेटा सेंटर का विस्तार शामिल है। कॉस्टको हैदराबाद में अपना पहला ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित कर रहा है।यह फोरम सिएटल में आयोजित अपनी तरह का पहला कार्यक्रम था। उम्मीद है कि यह भारत-अमेरिका TRUST पहल (Transforming the Relationship Utilizing Strategic Technology) के तहत AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर, स्पेस, टेलीकॉम और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी