Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

राजनीति

भारत की स्वदेशी हथियार प्रणाली के सामने विदेशों पर आश्रित पाकिस्तान विफल

09 मई, 2025 04:26 PM

भारत की स्वदेशी मिसाइलों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत में विकसित एवं निर्मित आकाश मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तान को जबरदस्त चोट पहुंचाई है। आकाश मिसाइल की जबरदस्त मारक क्षमता और कामयाबी को देखते हुए अब इसे व्यापक स्तर पर तैनात किया जा रहा है। आकाश मिसाइल की नई यूनिट्स को फॉरवर्ड एरिया में तैनात किया जा रहा है। 

आकाश मिसाइल सिस्टम भारतीय थल सेना और वायु सेना दोनों के पास उपलब्ध है

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आकाश मिसाइल सिस्टम भारतीय थल सेना और वायु सेना दोनों के पास उपलब्ध है। पाकिस्तान सीमा पर तैनात वायुसेना और थल सेना की यूनिट आकाश मिसाइल से लैस हैं और इसका इस्तेमाल कर रही है।

स्वदेशी रूप से विकसित ‘आकाश’ सिस्टम में सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल है

स्वदेशी रूप से विकसित ‘आकाश’ सिस्टम में सतह से हवा में वार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल है। इस सिस्टम को डीआरडीओ ने डिजाइन किया है। इसकी रेंज 25 से 30 किलोमीटर की है। यह अपनी तैनाती के स्थान से 20 से 30 किलोमीटर तक की दूरी तक के टारगेट को नष्ट कर सकता है। यह ‘रडार-बेस्ड कमांड गाइडेंस’ के अंतर्गत दुश्मन के लक्ष्य पर बेहद सटीकता से हमला करता है।

आकाश मिसाइल ने पाकिस्तान के जेएफ-17 जेट को मार गिराया

आकाश मिसाइल ने पाकिस्तान के जेएफ-17 जेट को मार गिराया है। पाकिस्तान को यह फाइटर जेट चीन से मिले हैं। पाकिस्तान इन विमानों की आपूर्ति, मरम्मत और ट्रेनिंग के लिए पूरी तरह से चीन पर निर्भर है। भारत इस मुकाबले में स्वदेशी हथियार प्रणालियों का उपयोग कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान अपने अधिकांश हथियारों के लिए विदेशों से आयातित हथियार प्रणालियों पर निर्भर है।

विदेश से मिले इन हथियारों और विमानों की तकनीक संबंधी पूरी जानकारी भी पाकिस्तान के पास नहीं है

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेश से मिले इन हथियारों और विमानों की तकनीक संबंधी पूरी जानकारी भी पाकिस्तान के पास नहीं है। इन हथियारों के इस्तेमाल की समुचित ट्रेनिंग भी पाकिस्तानी सेना के पास नहीं है। पाकिस्तानी सेना जेएफ-17, जेएफ-10 जैसे चाइनीज विमानों का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा पाकिस्तान ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अमेरिका से मिले एफ-16 विमानों का इस्तेमाल भी भारत में नागरिक ठिकानों पर हमले के लिए किया। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी पीएल-15 मिसाइल का उपयोग भारत के खिलाफ किया है।

भारतीय सेनाओं के पास आकाश के अलावा जेडयू-23, एल- 70 और शिल्का जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियां हैं

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को मार गिराया है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को पूरी तरह नाकाम किया है। भारतीय सेनाओं के पास आकाश के अलावा जेडयू-23, एल- 70 और शिल्का जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियां हैं।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में भारत के आधुनिक एवं स्वदेशी हथियार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में भारत के आधुनिक एवं स्वदेशी हथियार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय हथियार प्रणालियां वायु रक्षा का बेजोड़ उदाहरण हैं। ये दुश्मन के हवाई हमलों को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम हैं।पाकिस्तान के जेएफ-17 विमान को मार गिराने वाली आकाश मिसाइल की बात करें तो 30 किलोमीटर तक यह मिसाइल विमानों, ड्रोन, क्रूज मिसाइल आदि को नष्ट करने में सक्षम है। इसकी एक खासियत यह भी है कि इसे मोबाइल लॉन्चर से इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि इसे कहीं से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'