Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

भारत की सबसे अमीर जोड़ी बने आकाश और अनंत अंबानी, जानें कितनी है दोनों की नेटवर्थ

20 जून, 2025 03:33 PM

मुंबई। उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की विरासत को शीर्ष पर पहुंचाने वाले मुकेश अंबानी के दोनों पुत्र आकाश और अनंत अंबानी भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 3.59 लाख करोड़ रुपए की संयुक्त संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर जोड़ी बन गए हैं। भारत की आर्थिक शक्ति और उद्यमशीलता के नए आयामों को रेखांकित करते हुए 360 वन वेल्थ ने प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के सहयोग से 360 वन वेल्थ क्रिएटर्स लिस्ट के बुधवार को जारी पहले संस्करण उन 2,013 व्यक्तियों का व्यापक और डेटा-संचालित प्रोफ़ाइल प्रस्तुत करता है, जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति 500 करोड़ रुपए या उससे अधिक है। इन सभी की कुल संपत्ति मिलाकर लगभग 100 लाख करोड़ रुपए के बराबर है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक तिहाई है।

आकाश अंबानी और अनंत अंबानी इस सूची में 3.59 लाख करोड़ रुपए की संयुक्त संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं, जो उन्हें देश की सबसे अमीर जोड़ी बनाता है। सूची में 161 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 अरब रुपए से अधिक है जबकि 169 लोगों की संपत्ति 50 अरब से 100 अरब रुपए के बीच है। मुंबई से 577 धनी व्यक्ति सूची में शामिल हैं, जिनके पास कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत है। इसके बाद नई दिल्ली (17 प्रतिशत) और बेंगलुरु (आठ प्रतिशत) हैं। अहमदाबाद भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र है, जहां से पांच प्रतिशत शीर्ष धन सृजनकर्ता आते हैं। 40 वर्ष से कम उम्र के 143 धनी व्यक्ति इस सूची में जगह बना चुके हैं, जिनमें डिजिटल-फर्स्ट स्टार्टअप्स के संस्थापक शामिल हैं। भारतपे के सह-संस्थापक शाश्वत नकरानी (27) सबसे युवा अरबपति के रूप में सामने आए हैं।


360 वन के संस्थापक, एमडी और सीईओ, करण भगत ने कहा, “यह सूची सिर्फ आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि भारत के आर्थिक इतिहास का दस्तावेज़ है। यह दर्शाती है कि कैसे फिनटेक से लेकर पारंपरिक कारोबार तक, भारत में धन सृजन के स्वरूप तेजी से बदल रहे हैं।” सूची में शामिल कुल संपत्ति का 86 प्रतिशत हिस्सा इन व्यक्तियों की प्रमुख कंपनियों से अर्जित हुआ है। केवल 30 प्रतिशत धन सृजनकर्ता ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति दो या अधिक कंपनियों से आई है। यह परंपरा विशेष रूप से दूसरी पीढ़ी के कारोबारियों में अधिक देखने को मिली है। फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाएं और आईटी मिलकर भारत की कुल संपत्ति का 26 प्रतिशत निर्माण करते हैं। दिलीप सांघवी (सन फार्मा), नितिन एवं निखिल कामथ (ज़ेरोधा) और अजीम प्रेमजी (विप्रो) अपने-अपने क्षेत्रों के शिखर पर हैं।

सूची में 540 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 72 महिलाएं सक्रिय रूप से संस्थापक या बिजनेस लीडर के रूप में जुड़ी हुई हैं। ईशा अंबानी भारत की सबसे अमीर महिला व्यवसायी हैं। फार्मा और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। 58 वेल्थ क्रिएटर ऐसे हैं जिन्होंने यूनिकॉर्न या सूनीकॉर्न स्टार्टअप में निवेश किया है। इनमें से 90 प्रतिशत पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। भारत के 30 धन सृजनकर्ता बायोटेक, एआई, ड्रोन और सास जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों से जुड़े हैं। करीब 90 धन सृजनकर्ता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में जुटे हैं। खाद्य प्रसंस्करण और ग्रामीण वित्त पोषण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान