Wednesday, September 02, 2026
BREAKING
आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना एम्स के अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े: 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका बिना कीमत बढ़ाए अपडेट हुई Kawasaki Ninja 500, नए मॉडल ईयर के साथ बुकिंग शुरू

राष्ट्रीय

भारत की ग्रोथ में और तेजी की क्षमता, 8% से अधिक बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा

02 सितंबर, 2026 12:30 PM

भारत में मौजूदा 7-8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से भी अधिक तेजी से बढ़ने की क्षमता है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने यह बात कही। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा दबाव, व्यापारिक अनिश्चितता और अल नीनो के प्रभाव के बावजूद भारत के हालिया आर्थिक प्रदर्शन को मजबूत बताया।

G20 वित्त मंत्रियों की बैठक से इतर बातचीत में बंगा ने कहा कि भारत लगातार 7-8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रहा है, जो काफी अच्छा प्रदर्शन है और देश के लिए इससे आगे बढ़ने की भी संभावना है।

उन्होंने कहा कि भारत की 7.8 प्रतिशत की हालिया वृद्धि में सेवाओं और निर्यात का अच्छा योगदान रहा है। इसके अलावा निवेश भी मजबूत बना हुआ है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

रोजगार और युवाओं के अवसरों पर जोर
बंगा ने कहा कि आर्थिक वृद्धि का आकलन केवल किसी एक तिमाही के आंकड़ों से नहीं होना चाहिए। महत्वपूर्ण यह है कि इस वृद्धि को रोजगार और युवाओं के लिए अवसरों में बदला जाए।

उन्होंने रोजगार सृजन के लिए तीन प्रमुख स्तंभ बताए भौतिक और मानव बुनियादी ढांचा, नियामकीय सुधार और निजी पूंजी का इस्तेमाल।

बंगा के अनुसार भारत सड़क, पुल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। हालांकि, शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी आगे सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत के स्किलिंग और शिक्षा तंत्र को भविष्य में पैदा होने वाली नौकरियों तथा निजी क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप और बेहतर तरीके से तैयार करना होगा।

श्रम सुधारों के प्रभाव के लिए राज्यों में क्रियान्वयन जरूरी
नियामकीय सुधारों के संदर्भ में बंगा ने केंद्र सरकार द्वारा हाल में किए गए श्रम कानूनों में बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब इन्हें राज्यों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले की स्थिति की तुलना में यह महत्वपूर्ण प्रगति है। बंगा ने निजी क्षेत्र को रोजगार सृजन का प्रमुख माध्यम बताते हुए कहा, “सरकार सक्षम बनाती है और निजी क्षेत्र रोजगार पैदा करता है।” उन्होंने इस प्रयास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

इन क्षेत्रों में रोजगार की बड़ी संभावनाएं
विश्व बैंक प्रमुख ने इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और मूल्यवर्धित विनिर्माण को बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने में सक्षम क्षेत्र बताया।

उन्होंने कहा कि भारत की विशेष ताकत खनिज, धातु और फैशन जैसे क्षेत्रों में भी है। बंगा ने बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ पर्यटन और MSME क्षेत्र में मौजूद अवसरों पर चर्चा की है।

ईरान युद्ध के बाद MSME क्षेत्र को वित्तीय सहायता
बंगा ने कहा कि ईरान में युद्ध के बाद उत्पन्न हालिया संकट के दौरान विश्व बैंक ने भारतीय कारोबारों को सहायता देने में तेजी दिखाई।

उन्होंने बताया कि विश्व बैंक ने भारत के MSME क्षेत्र के लिए व्यापार वित्त के रूप में लगभग 3 अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग उपलब्ध कराई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र के अनुभवों के माध्यम से दूसरे देशों के लिए विकास संबंधी ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत बन रहा है।

बंगा के अनुसार, भारत की 2047 तक के विकास लक्ष्यों की सफलता केवल घरेलू आर्थिक वृद्धि पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीति में भारत की बढ़ती भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम

भारत के विकास मॉडल से अन्य देशों को मिल सकती है सीख: अजय बंगा

भारत के विकास मॉडल से अन्य देशों को मिल सकती है सीख: अजय बंगा

नेपाल में बाढ़ के बीच पांच और भारतीय सुरक्षित निकाले गए, बचाव अभियान जारी

नेपाल में बाढ़ के बीच पांच और भारतीय सुरक्षित निकाले गए, बचाव अभियान जारी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

नेपाल के लिए भारत की मदद जारी, 11 सदस्यीय बचाव टीम और 5.5 टन राहत सामग्री लेकर पांचवां विमान रवाना

नेपाल के लिए भारत की मदद जारी, 11 सदस्यीय बचाव टीम और 5.5 टन राहत सामग्री लेकर पांचवां विमान रवाना

पीएम मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

‘जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

‘जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय भाषाओं का उपयोग महत्वपूर्ण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय भाषाओं का उपयोग महत्वपूर्ण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण

गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को