Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम • दिवाली के बाद चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर लागू होगा एमडीआर, एनपीसीआई ने लिया फैसला • नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ • केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया • आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी • भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ • राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी • पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक • भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

राष्ट्रीय

भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए

13 अक्टूबर, 2026 04:57 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराधों की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। देश का मानना है कि इन अपराधों की रोकथाम और सजा के लिए तैयार हो रहे नए अंतरराष्ट्रीय समझौते में आतंकवाद को भी जगह दी जानी जरूरी है।

भारत की प्रतिनिधि ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी
भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की काउंसलर आर. मैथिली ने सोमवार को जनरल असेंबली की छठी समिति की बैठक में कहा, “आतंकवादियों द्वारा किए गए अपराध और अत्याचार, जो तय पैमाने पर खरे उतरते हैं, उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के दायरे में उचित रूप से शामिल किया जाना चाहिए।” यह समिति कानूनी मामलों पर काम करती है और मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े 2028 के सम्मेलन पर चर्चा कर रही थी।

आतंकवाद की गंभीरता को ध्यान में रखने की जरूरत
मैथिली ने जोर दिया कि आतंकवादी गतिविधियों की गंभीर प्रकृति और लोगों पर उनके गहरे प्रभाव को देखते हुए, इन्हें संधि के ड्राफ्ट आर्टिकल्स के समग्र दृष्टिकोण के अनुरूप देखा जाना चाहिए। मौजूदा कानूनी व्यवस्थाओं को बस नई संधि में शामिल कर लेने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि देशों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे अपने राष्ट्रीय कानूनों के तहत मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन और बड़े पैमाने पर होने वाले अत्याचारों के लिए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करें। संधि में इस सिद्धांत को और मजबूत किया जाना चाहिए कि लोगों को मानवता के खिलाफ अपराधों से बचाने की मुख्य जिम्मेदारी देशों की ही है।

संप्रभुता और क्षेत्राधिकार पर जोर
भारत ने इस बात पर भी बल दिया कि देशों की यह भी जिम्मेदारी है कि वे अपने नागरिकों द्वारा किए गए सबसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों और बड़े पैमाने पर अत्याचारों के लिए न्याय सुनिश्चित करें। न्याय के हितों, आरोपी के अधिकारों और पीड़ितों के हितों को ध्यान में रखते हुए देशों के पास अधिकार क्षेत्र (जूरिस्डिक्शन) की प्राथमिकता होनी चाहिए। मैथिली ने स्पष्ट कहा कि मानवता के खिलाफ अपराधों को रोकने और सजा देने के किसी भी उपाय में देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में दखल न देने के सिद्धांत का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

2028 का सम्मेलन और संधि की तैयारी
जनरल असेंबली ने 2004 में एक प्रस्ताव के जरिए 2028 में मानवता के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और सजा पर सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया था। इसके लिए दो तैयारी सम्मेलन होने हैं, जिनमें से पहला जनवरी में हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस सम्मेलन का लक्ष्य एक कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता अपनाना है, जो इन अपराधों की रोकथाम और सजा सुनिश्चित करे। भारत का यह बयान वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कानूनी ढांचा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम

भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी

राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी

पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक

पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत, अमित शाह बोले- साझा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत, अमित शाह बोले- साझा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

CJI वाले विवाद के बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल रोका गया

CJI वाले विवाद के बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल रोका गया

अपना झंडा अपने घर में ही लगाओ, नया राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

अपना झंडा अपने घर में ही लगाओ, नया राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट