Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

भारत का चीन को बड़ा झटका, स्टील इंपोर्ट पर लगाया 3 साल का टैरिफ

31 दिसंबर, 2025 08:12 PM

चीन की सस्ती स्टील डंपिंग की रणनीति पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने स्टील समेत कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर तीन साल के लिए 11 से 12 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इस कदम का सीधा असर चीन से आने वाले स्टील शिपमेंट पर पड़ेगा।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले साल 12%, दूसरे साल 11.5% और तीसरे साल 11% इंपोर्ट ड्यूटी लागू रहेगी। इसका उद्देश्य चीन से बढ़ते सस्ते स्टील इंपोर्ट को नियंत्रित करना और घरेलू स्टील कंपनियों को राहत देना है।

कुछ देशों को छूट, चीन पर सख्ती
भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रूड स्टील उत्पादक देश है, हाल के महीनों में चीन से सस्ते स्टील इंपोर्ट में तेज बढ़ोतरी का सामना कर रहा है। इससे एंटी-डंपिंग की चिंताएं बढ़ी हैं और घरेलू उद्योग पर दबाव आया है। सरकारी गजट में प्रकाशित आदेश के अनुसार, कुछ विकासशील देशों से होने वाले इंपोर्ट को इस टैरिफ से छूट दी गई है, जबकि चीन, वियतनाम और नेपाल पर यह लेवी लागू होगी। यह ड्यूटी स्टेनलेस स्टील जैसे स्पेशल स्टील प्रोडक्ट्स पर लागू नहीं होगी।

इंपोर्ट में अचानक बढ़ोतरी बनी वजह
वाणिज्य मंत्रालय ने साफ किया है कि सरकार नहीं चाहती कि सस्ते और घटिया इंपोर्ट के चलते घरेलू स्टील इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचे। आदेश में कहा गया है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने इंपोर्ट में “हालिया, अचानक, तेज और बड़ी बढ़ोतरी” पाए जाने के बाद तीन साल के लिए सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश की थी।

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में भारत सरकार ने सभी देशों से होने वाले स्टील इंपोर्ट पर 200 दिनों के लिए 12% का अस्थायी टैरिफ लगाया था, जो नवंबर 2025 में समाप्त हो गया। अब सरकार ने दीर्घकालिक सुरक्षा के तहत यह नया फैसला लिया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख