Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

भारत और घाना बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है : पीएम मोदी

03 जुलाई, 2025 12:49 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि भारत और घाना अपने द्विपक्षीय संबंधों को “व्यापक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत दोनों देश “एकजुटता के माध्यम से सुरक्षा” के सिद्धांत द्वारा निर्देशित रक्षा और सुरक्षा सहयोग को भी आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने भारत को “राष्ट्र निर्माण” की दिशा में अफ्रीकी देश की यात्रा में “सह-यात्री” बताया। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के बीच अक्रा में बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद की गई।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन

घाना में संयुक्त वक्तव्य को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में घाना के सहयोग के लिए उसे धन्यवाद देते हैं। हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया है।

हमारा मानना है कि यह युद्ध का समय नहीं है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुधारों के बारे में हमारे विचार समान हैं। हमने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। हमारा मानना है कि यह युद्ध का समय नहीं है। समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए।

हमारा द्विपक्षीय व्यापार 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज, घाना के राष्ट्रपति और मैंने अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है। भारत घाना के राष्ट्र निर्माण की यात्रा में न केवल भागीदार है, बल्कि सह-यात्री भी है, हमारा द्विपक्षीय व्यापार 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है।”

भारत UPI घाना के साथ डिजिटल भुगतान अनुभव साझा करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय कंपनियों ने लगभग 900 परियोजनाओं में 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। हमने अगले 5 वर्षों के भीतर अपने व्यापार को दोगुना करने का फैसला किया है। फिनटेक के क्षेत्र में, भारत UPI घाना के साथ डिजिटल भुगतान अनुभव साझा करेग।” उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हमारे G20 अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को G20 की स्थायी सदस्यता मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक पांच देशों घाना, त्रिनिडाड और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील तथा नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। अपनी पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी बुधवार को घाना की राजधानी अक्रा पहुंचे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति