Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही: पीयूष गोयल

22 सितंबर, 2026 05:23 PM

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच दोनों देशों के हित में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता में प्रगति पर संतोष जताया। गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत “तेजी से और अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है”, हालांकि उन्होंने वार्ता से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाला व्यापक प्रतिबंध विधेयक कानून में बदल दिया है। इसमें रूस के तेल और गैस के प्रमुख खरीदारों पर कार्रवाई का प्रावधान है। नए कानून के तहत ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच खरीदार देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का व्यापक अधिकार दिया गया है। रूस से तेल खरीदने वाले शीर्ष दो देशों में चीन और भारत शामिल हैं।

गोयल ने सोमवार को कहा था कि भारत पहले नए कानून के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगाए जा सकने वाले अमेरिकी टैरिफ के विवरण का अध्ययन करेगा और उसके बाद “उचित समय पर” इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। उन्होंने कहा, “विवरण अब सामने आ रहे हैं। हम उनका अध्ययन करेंगे और उचित समय पर इस मामले पर चर्चा करेंगे।” 100 प्रतिशत टैरिफ कोई स्वचालित शुल्क नहीं है, बल्कि नए कानून के तहत अमेरिका द्वारा लगाया जा सकने वाला अधिकतम टैरिफ है।

वहीं, भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी रखे हुए हैं और दोनों पक्ष इस मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं। उम्मीद है कि गोयल इस महीने के अंत में मिलवॉकी में होने वाली जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

पिछले सप्ताह जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत का वस्तु व्यापार घाटा अगस्त में घटकर 26.86 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 27.20 अरब डॉलर था। ऐसा पहली बार हुआ जब निर्यात की वृद्धि दर आयात की वृद्धि दर से अधिक रही। मासिक आधार पर भी अगस्त में व्यापार घाटा इस साल जुलाई के करीब 32 अरब डॉलर के आंकड़े से कम रहा। अगस्त में वस्तु निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.18 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 14.1 प्रतिशत बढ़कर 72.67 अरब डॉलर रहा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी