Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

राष्ट्रीय

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात

16 सितंबर, 2026 04:01 PM

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से बुधवार को विदाई मुलाकात की और उनके कार्यकाल के सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाई दी। देश के विदेश मंत्रालय (एमओएफए ऑफ नेपाल) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि विदेश मंत्रालय में हुई मुलाकात के दौरान मंत्री खनल ने नेपाल-भारत संबंधों को और मजबूत करने में राजदूत श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों में उनके योगदान को रेखांकित किया। आगे लिखा, "मंत्री ने ऊर्जा सहयोग, व्यापार, बुनियादी ढांचे की कनेक्टिविटी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में हुई प्रमुख प्रगति का भी उल्लेख किया। भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल के प्रति भारत की एकजुटता और तत्काल आपदा राहत सहायता के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।"

विदेश मंत्री ने कहा, "संकट की इस घड़ी में भारत की सहायता दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग और मित्रता को दर्शाती है।"
राजदूत श्रीवास्तव को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी नेपाल के अच्छे मित्र बने रहेंगे।
वहीं, भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दौरान नेपाल सरकार की ओर से मिले सहयोग और समर्थन के लिए गहरी सराहना व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नेपाल और भारत के बीच संबंध लगातार और मजबूत होते रहेंगे।

नवीन श्रीवास्तव ने 25 जून 2022 को काठमांडू में भारत के राजदूत का पदभार संभाला था। नेपाल में उनका कार्यकाल अब अपने अंतिम चरण में है। नेपाल में नियुक्ति से पहले वह विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पूर्वी एशिया डिवीजन के प्रमुख थे। यहां उन्होंने चीन, जापान और कोरिया के मामलों को संभाला और भारत-चीन सीमा वार्ता का नेतृत्व भी किया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील

एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी

एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी

दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत

दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत

कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस

इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस

नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16-18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर

थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16-18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर

भारत-फिलीपींस संबंधों में पिछले एक दशक में मजबूती आई, रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे रिश्ते: राजदूत

भारत-फिलीपींस संबंधों में पिछले एक दशक में मजबूती आई, रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे रिश्ते: राजदूत

आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति

आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति